Sterling and Wilson Share: एक साल में 76% रिटर्न, ब्रोकरेज अब भी हैं बुलिश, चेक टारगेट प्राइस

Sterling and Wilson Renewable Energy share price: ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने स्टर्लिंग एंड विल्सन के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने 29 अगस्त, 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 870 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 3:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Sterling and Wilson Share Price: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.55 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 672.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15,702 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 828 रुपये और 52-वीक लो 253.45 रुपये है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 76 फीसदी की शानदार तेजी आई है।

कितना है Sterling and Wilson Renewable Energy का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने स्टर्लिंग एंड विल्सन के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने 29 अगस्त, 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 870 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा शेयर प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयरों में करीब 30 फीसदी की तेजी की संभावना बन रही है।


Sterling and Wilson Renewable Energy पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज ने कहा, "वैश्विक स्तर पर CY23 में रिन्यूएबल एनर्जी कैपिसिटी में रिकॉर्ड 507GW की बढ़ोतरी हुई, जो कि सालाना आधार पर 50 फीसदी अधिक है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी का अनुमान है कि CY24-28 के दौरान 3178GW की वृद्धि होने की संभावना है। भारत में वर्ष 2030 तक क्षमता 500GW होने की संभावना है (FY24 के अंत में 192GW), जिससे EPC कंपनियों को लाभ होगा। स्टर्लिंग एंड विल्सन एक प्योर-प्ले ग्लोबल सोलर EPC और O&M सर्विस प्रोवाइडर है।"

Sterling and Wilson के तिमाही नतीजे

स्टर्लिंग एंड विल्सन ने जून तिमाही में 4.83 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि पिछले वर्ष इसी अवधि में उसे 95.32 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान तिमाही के 522.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 927.89 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के दौरान खर्च 913.23 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 617.68 करोड़ रुपये था।

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ग्रुप के ग्लोबल सीईओ अमित जैन ने एक बयान में कहा, "हम इस तेजी को जारी रखने और अपने सभी स्टेकहोल्डर्स को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।" कंपनी की मौजूदा ऑर्डर बुक 2170 करोड़ रुपये की है, जबकि शुद्ध ऋण 97 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।