Get App

Sterling and Wilson में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, Q2 नतीजों के बाद जमकर हो रही खरीदारी

Sterling and Wilson ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 8000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू गाइडेंस दिया है, जिसमें से 2000 करोड़ रुपये पहली छमाही में हासिल किए जा चुके हैं। मैनेजमेंट ने कहा कि उसे इस वित्त वर्ष में शेष 6000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 2:32 PM
Sterling and Wilson में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, Q2 नतीजों के बाद जमकर हो रही खरीदारी
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWREL) के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है।

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWREL) के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगा है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 612.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल FY25 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजों के बाद देखने को मिल रही है। स्टर्लिंग एंड विल्सन के शेयरों में खरीदारी की वजह मजबूत ऑर्डरबुक और रेवेन्यू गाइडेंस है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14287 करोड़ रुपये हो गया है।

मजबूत ऑर्डरबुक और रेवेन्यू गाइडेंस

स्टर्लिंग एंड विल्सन ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 8000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू गाइडेंस दिया है, जिसमें से 2000 करोड़ रुपये पहली छमाही में हासिल किए जा चुके हैं। मैनेजमेंट ने कहा कि उसे इस वित्त वर्ष में शेष 6000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा है। अर्निंग कॉल के दौरान स्टर्लिंग और विल्सन ने 15 अक्टूबर को कहा कि ऑर्डरबुक तेजी से बढ़ रही है, जिसने Q2FY25 तक 10549 करोड़ के साथ कंपनी के लिए अब तक के सबसे अधिक अन-एग्जीक्यूटेड ऑर्डर वैल्यू में से एक हासिल किया है। मार्च 2024 तक यह आंकड़ा 8,084 करोड़ रुपये था।

SWREL को दूसरी छमाही में एनुअल रेवेन्यू गाइडेंस हासिल करने का भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें