Sterlite Technologies Share Price: नुवामा ने बढ़ाया टारगेट प्राइस तो 10% चढ़ गया शेयर, लगा अपर सर्किट

Sterlite Technologies Share Price: ब्रोकरेज ने कहा कि अगली कुछ तिमाहियां स्टरलाइट टेक्नोलोजिज की डेटा सेंटर ऑर्डर बुक को मजबूत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। कंपनी डेटा सेंटर सेगमेंट में उभरते अवसरों को भुनाने के लिए खुद को तैयार कर रही है

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
Sterlite Technologies के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

स्टरलाइट टेक्नोलोजिज के शेयरों के लिए 9 अप्रैल का दिन बेहद बढ़िया रहा। शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक उछली और BSE पर 220.65 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस शेयर को लेकर एक डेवलपमेंट यह है कि ब्रोकेरज फर्म नुवामा ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस पहले के 200 रुपये से बढ़ाकर 280 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

ऐतिहासिक रूप से स्टरलाइट टेक्नोलोजिज का फोकस टेलीकॉम से जुड़ी मांग पर रहा है, जिसमें 5G नेटवर्क अपग्रेड, फाइबर-टू-द-होम और रूरल ब्रॉडबैंड शामिल हैं। हालांकि, अब कंपनी डेटा सेंटर सेगमेंट में उभरते अवसरों को भुनाने के लिए खुद को तैयार कर रही है।

फाइबर की मांग में डेटा सेंटर सेगमेंट की पहले लगभग 5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अब यह बढ़कर 15-20 प्रतिशत हो गई है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि 2027 तक चीन को छोड़कर, पूरी दुनिया में ऑप्टिकल फाइबर की मांग में डेटा सेंटर सेगमेंट का योगदान लगभग 30 प्रतिशत होगा।


क्षमता बढ़ाने की गति धीमी

Nuvama ने यह भी कहा कि पूरे उद्योग में क्षमता बढ़ाने की गति धीमी रही है। यह पिछले अधिक आपूर्ति (oversupply) वाले दौर के बाद अपनाए गए अधिक सतर्क दृष्टिकोण को दर्शाता है। उस दौर में ऑप्टिकल फाइबर की कीमतें लागत से भी नीचे चली गई थीं, जिसके कारण कई यूनिट बंद हो गई थीं। यिंगफेंग कम्युनिकेशन के अनुसार, पिछले 3 महीनों में ऑप्टिकल फाइबर की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण मांग और आपूर्ति, दोनों पक्षों से जुड़े कारक हैं। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि अगली कुछ तिमाहियां स्टरलाइट टेक्नोलोजिज की डेटा सेंटर ऑर्डर बुक को मजबूत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

Sterlite Technologies का शेयर 3 महीनों में 130 प्रतिशत मजबूत

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। यह शेयर एक सप्ताह में 24 प्रतिशत, 3 महीनों में 130 प्रतिशत और एक साल में 290 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। शेयर का BSE पर 52 वीक का एडजस्टेड हाई 220.65 रुपये और एडजस्टेड लो 55.65 रुपये है। स्टरलाइट टेक्नोलोजिज दिसंबर 2000 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 592 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 2215 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Anand Rathi Wealth Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 40% बढ़ा; देगी ₹7 का फाइनल डिविडेंड; बोनस इश्यू भी घोषित

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।