Sterlite Technologies Share Price: स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म CLSA बुलिश है। ब्रोकरेज ने यह कंपनी की जून-तिमाही की रिकॉर्ड कमाई के बाद स्टॉक को "Accumulate" से "Outperform" में अपग्रेड किया और इसका टारगेट प्राइस ₹655 से बढ़ाकर ₹950 कर दिया है, जो इसके शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से 68 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि 2026 में अब तक शेयर ने अपने निवेशकों को 450 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है।
