Get App

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिला ₹1500 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को SAIL से ₹1500 करोड़ तक का कैप्टिव पावर प्लांट ऑर्डर मिला है। साथ ही हालिया OFS को 2.3 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। मजबूत ऑर्डर बुक और निवेशकों की दिलचस्पी के चलते स्टॉक फोकस में रह सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:13 PM
Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिला ₹1500 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
BHEL का शेयर मंगलवार 17 फरवरी को NSE पर 0.11 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ ₹262.80 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। इसके तहत पश्चिम बंगाल के बर्नपुर स्थित IISCO स्टील प्लांट में कैप्टिव पावर प्लांट लगना है।

यह ऑर्डर SAIL की 4.08 मिलियन टन प्रति वर्ष कच्चा इस्पात क्षमता बढ़ाने की परियोजना के तहत कैप्टिव पावर प्लांट (CPP-1) पैकेज से जुड़ा है। इस ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू ₹1,200 करोड़ से ₹1,500 करोड़ के बीच है। इसमें GST शामिल नहीं है।

टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट में क्या काम होगा

BHEL को मिला प्रोजेक्ट टर्नकी आधार पर होगा। इसके तहत BHEL डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, उपकरणों की आपूर्ति, ट्रांसपोर्ट, अनलोडिंग, स्टोरेज जैसे काम करेगी। हालांकि, सिविल वर्क इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं है। प्रोजेक्ट को कॉन्ट्रैक्ट की प्रभावी तारीख से 39 महीनों के भीतर चालू करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें