Get App

Stock in Focus: फार्मा कंपनी Akums Drugs के प्रेसिडेंट-फाइनेंस का इस्तीफा, दिल्ली में बढ़ते पलूशन को बताया वजह

Stock in Focus: फार्मा कंपनी Akums Drugs के प्रेसिडेंट-फाइनेंस राजकुमार बाफना ने इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे वाले ईमेल में दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का जिक्र है। शेयर प्राइस में मिला-जुला रुझान दिख रहा है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 7:12 PM
Stock in Focus: फार्मा कंपनी Akums Drugs के प्रेसिडेंट-फाइनेंस का इस्तीफा, दिल्ली में बढ़ते पलूशन को बताया वजह
Akums Drugs का शेयर शुक्रवार को 0.82% की बढ़त के साथ 449.95 रुपये पर बंद हुआ था।

Stock in Focus: फार्मा कंपनी Akums Drugs and Pharmaceuticals के प्रेसिडेंट-फाइनेंस राजकुमार बाफना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 27 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि बाफना ने अपने इस्तीफे के ईमेल में दिल्ली के प्रदूषण स्तर का जिक्र किया था।

नियामकीय खुलासे के मुताबिक, बाफना ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा सौंप दिया था। उन्हें औपचारिक रूप से 31 दिसंबर 2025 को जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा। Akums Drugs ने अभी तक राजकुमार बाफना के उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है।

इस्तीफे के ईमेल में प्रदूषण का जिक्र

एक्सचेंज में जमा दस्तावेजों के साथ संलग्न ईमेल बातचीत से पता चलता है कि 3 दिसंबर को बाफना ने कंपनी के CFO सुमीत सूद को भेजे अपने इस्तीफे के ईमेल में दिल्ली के प्रदूषण स्तर को पद छोड़ने की वजह बताया था। उन्होंने जल्द से जल्द कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध भी किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें