Get App

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला ₹5000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 5,000 करोड़ रुपये का नौसेना ऑर्डर मिला है। जानिए तिमाही नतीजों, शेयर प्रदर्शन और कंपनी के बिजनेस मॉडल की पूरी तस्वीर, जो निवेशकों के लिए अहम हो सकती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 7:09 PM
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला ₹5000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
कोचीन शिपयार्ड का शेयर सोमवार को BSE पर 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,468.20 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) 5,000 करोड़ रुपये के नौसेना जहाज कॉन्ट्रैक्ट में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है।

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए पांच नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल बनाने का टेंडर जारी किया था। इसमें शिपबिल्डिंग और मेंटेनेंस वाली कंपनी एल1 घोषित हुई है।

अंतिम मंजूरी अभी बाकी

कोचीन शिपयार्ड ने साफ किया है कि कॉन्ट्रैक्ट का अंतिम आवंटन जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि इस ऑर्डर में कोई संबंधित पक्ष लेनदेन शामिल नहीं है और कंपनी के प्रमोटर समूह का अवॉर्ड देने वाली इकाई में कोई हित नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें