Stock in Focus: रेल कंपनी को ₹1714 करोड़ का कवच ऑर्डर मिला, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: रेलवे कंपनी के Kavach सिस्टम से जुड़ा 1,714 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद स्टॉक पर बाजार की नजर रहेगी। कंपनी रेलवे सेफ्टी सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में तेजी से विस्तार कर रही है।

अपडेटेड May 28, 2026 पर 10:59 PM
Story continues below Advertisement
HBL Engineering का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 815 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: रेलवे और डिफेंस सेक्टर की कंपनी HBL Engineering Ltd को चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे ऑन-बोर्ड कवच लोको इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है।

HBL Engineering के मुताबिक, इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 1,714 करोड़ रुपये है। इसमें 18 प्रतिशत GST शामिल नहीं है। इस प्रोजेक्ट को 12 महीने के भीतर पूरा करना होगा।

Kavach Version 4.0 पर होगा काम


इस ऑर्डर के तहत Kavach Version 4.0 के ऑन-बोर्ड लोकोमोटिव उपकरणों की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम किया जाएगा। कंपनी ने यह भी साफ किया कि यह घरेलू प्रोजेक्ट CLW की ओर से दिया गया है। इस ट्रांजैक्शन में प्रमोटर्स की कोई हिस्सेदारी नहीं है।

HBL Engineering के शेयर

HBL Engineering का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 815 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 11.35% गिरा है। हालांकि, 1 साल में इसने करीब 43% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 22.59 हजार करोड़ रुपये है।

क्या काम करती है कंपनी?

पहले HBL Power Systems के नाम से जानी जाने वाली HBL Engineering रेलवे सेफ्टी सिस्टम, स्पेशलाइज्ड बैटरियों, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में काम करती है। कंपनी लेड-एसिड, निकेल-कैडमियम और लिथियम-आयन बैटरियां बनाती है।

यह भारतीय रेलवे के Kavach सिस्टम, ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS), रेलवे सिग्नलिंग और डिफेंस सेक्टर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी तैयार करती है। हाल के समय में रेलवे सेफ्टी और Kavach सिस्टम कंपनी के सबसे बड़े ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरे हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।