Get App

Stock in Focus: स्मॉल-कैप कंपनी को मिला ₹656 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: स्मॉल-कैप कंपनी HFCL को ₹656 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। कंपनी के Q2 नतीजों में मुनाफा घटा लेकिन मार्जिन बेहतर हुए। पिछले एक साल में स्टॉक करीब 48% टूटा है। नए ऑर्डर से स्टॉक में हलचल दिख सकती है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 7:12 PM
Stock in Focus: स्मॉल-कैप कंपनी को मिला ₹656 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
HFCL के शेयर शुक्रवार (5 दिसंबर) को BSE पर 2.16% की गिरावट के साथ ₹68.90 पर बंद हुए।

Stock in Focus: टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी HFCL Ltd को ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए ₹656.10 करोड़ के एक्सपोर्ट ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी की विदेशी सब्सिडियरी को एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक ने दिए हैं।

HFCL के मुताबिक, यह ऑर्डर सामान्य कॉन्ट्रैक्ट शर्तों के तहत दिए गए हैं। इनमें ग्राहक की जरूरतों के हिसाब ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई शामिल है। इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन नवंबर 2026 तक है।

दूसरी तिमाही के नतीजे

HFCL ने सितंबर 2025 में समाप्त दूसरी तिमाही में 8.24% की सालाना गिरावट के साथ ₹67.9 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा ₹74 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें