Get App

Stock in Focus: 6 महीने में 53% गिरा शेयर! अब मिला ₹154 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को ₹154.6 करोड़ का NHAI कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर ऐसे समय आया है जब कंपनी का शेयर प्राइस पिछले 6 महीने में 53 प्रतिशत गिर चुका है। क्या नया ऑर्डर स्टॉक्स में रिकवरी ला पाएगा? जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:05 PM
Stock in Focus: 6 महीने में 53% गिरा शेयर! अब मिला ₹154 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, फोकस में रहेगा स्टॉक
Highway Infrastructure का शेयर 16 फरवरी को BSE पर 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹54.24 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Highway Infrastructure Ltd को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI से गुजरात के मोटी नारोली फी प्लाजा के संचालन का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसकी कुल वैल्यू ₹154.6 करोड़ है।

यह कॉन्ट्रैक्ट वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के आठ लेन वाले हिस्से से जुड़ा है। इसके तहत मोटी नारोली, एना और गंडेवी फी प्लाजा पर यूजर फी एजेंसी के तौर पर कंपनी काम करेगी। ये तीनों प्लाजा एक्सप्रेसवे के अलग अलग सेक्शन को कवर करते हैं।

काम में क्या क्या शामिल है

कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ टोल कलेक्शन तक सीमित नहीं है। Highway Infrastructure को इन प्लाजा के पास बने टॉयलेट ब्लॉक्स की देखरेख भी करनी होगी। साथ ही, वहां इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की नियमित भरपाई भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी। यह ऑर्डर NHAI जैसी घरेलू सरकारी संस्था ने दिया है और इसे 90 दिनों के भीतर लागू करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें