Get App

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी ने भारत-ब्राजील की नौसेना से की डील, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी ने भारतीय और ब्राजीलियाई नौसेना के साथ MoU साइन किया है। इससे सबमरीन और सैन्य जहाजों के रखरखाव में सहयोग बढ़ेगा। मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद शेयर हाल के महीनों में दबाव में रहे हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 7:18 PM
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी ने भारत-ब्राजील की नौसेना से की डील, फोकस में रहेगा स्टॉक
Mazagon Dock Shipbuilders Ltd का शेयर बुधवार को NSE पर 2.21% गिरकर ₹2,434 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी शिपबिल्डर कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders Ltd ने भारतीय नौसेना और ब्राजीलियाई नौसेना के साथ एक MoU साइन किया है। इस समझौते का मकसद स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन और अन्य सैन्य जहाजों के रखरखाव को लेकर सहयोग बढ़ाना है।

किन-किन बातों पर होगी साझेदारी

Mazagon Dock ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस MoU के तहत प्रोक्योरमेंट से जुड़े नए मौके तलाशे जाएंगे। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में तकनीकी जानकारी और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान किया जाएगा। रिसर्च, डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में दोनों पक्ष मिलकर काम करेंगे। इससे भारत और ब्राजील के बीच नौसैनिक सहयोग मजबूत होगा। साथ ही तकनीकी क्षमता को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें