Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) को दो नए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) ऑर्डर मिले हैं। इनकी कुल कीमत ₹801.20 करोड़ है। इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिला है।
Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) को दो नए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) ऑर्डर मिले हैं। इनकी कुल कीमत ₹801.20 करोड़ है। इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिला है।
RBI से मिला ₹780 करोड़ का ऑर्डर
NBCC को RBI से ₹780.38 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी आंध्र प्रदेश के अमरावती में नेलापाडु में RBI का नया ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाएगी। इसके अलावा इनावोलु में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण करेगी।
ओडिशा में बनाएगी छात्रावास
NBCC को दूसरा ऑर्डर ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी से मिला है। इसकी कीमत ₹20.82 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट के तहत DA-JGUA योजना के अंतर्गत ओडिशा के अलग-अलग जिलों में छात्रावास बनाए जाएंगे। कंपनी ने दोनों प्रोजेक्ट्स की समयसीमा का खुलासा नहीं किया है।
दो हफ्तों में मिला तीसरा बड़ा ऑर्डर
पिछले करीब दो सप्ताह में यह NBCC का तीसरा बड़ा ऑर्डर है। 29 जुलाई को कंपनी ने सेशेल्स सरकार के साथ 7.5 करोड़ डॉलर (करीब ₹650 करोड़) की किफायती आवास परियोजना का समझौता किया था। इसके तहत 1,008 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
इससे पहले 24 जुलाई को NBCC को ₹108.85 करोड़ (GST को छोड़कर) के दो ऑर्डर मिले थे। इनमें ₹88.43 करोड़ का ऑर्डर ओडिशा के डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग से मिला था।
NBCC के शेयरों का हाल
NBCC का शेयर बुधवार को 1.22% की बढ़त के साथ ₹96 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 13.12% नीचे आया है। वहीं, 5 साल में इसने 195% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 25.87 हजार करोड़ रुपये है।
NBCC (India) केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी है। ये प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC), इंजीनियरिंग, निर्माण और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी सरकारी दफ्तरों, आवासीय परियोजनाओं, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, स्मार्ट सिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का निर्माण और प्रबंधन करती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।