Get App

Stock in Focus: BSNL से मिला ₹94 करोड़ का ऑर्डर, IPO के बाद से 16% टूट चुका है स्टॉक

Stock in Focus: एनर्जी स्टोरेज और पावर सॉल्यूशंस कंपनी को BSNL से ₹94.35 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के एनर्जी स्टोरेज बिजनेस के लिए अहम है, लेकिन IPO के बाद से स्टॉक करीब 16% टूट चुका है और अब भी निवेशकों की नजर में है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 10:20 PM
Stock in Focus: BSNL से मिला ₹94 करोड़ का ऑर्डर, IPO के बाद से 16% टूट चुका है स्टॉक
Pace Digitek के शेयर 31 दिसंबर को 1.37% की बढ़त के साथ ₹188.50 पर बंद हुए।

Stock in Focus: एनर्जी स्टोरेज और पावर सॉल्यूशंस कंपनी Pace Digitek Ltd की मैटेरियल सब्सिडियरी Lineage Power Private Limited को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से ₹94.35 करोड़ का एडवांस परचेज ऑर्डर मिला है।

इस ऑर्डर की वैल्यू में GST शामिल है और यह घरेलू खरीद प्रक्रिया के तहत दिया गया है। यह डील Pace Digitek के एनर्जी स्टोरेज और पावर सॉल्यूशंस सेगमेंट के लिए एक अहम ऑर्डर जीत मानी जा रही है। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और सेक्टर में मौजूदगी दोनों मजबूत होंगी।

किस लिए मिला है ऑर्डर

Pace Digitek के डिस्क्लोजर के मुताबिक, यह ऑर्डर टेलीकॉम एप्लिकेशंस में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन बैटरी सॉल्यूशंस और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई से जुड़ा है। इसके तहत BSNL को 25,000 यूनिट 100 AH/48V लिथियम-आयन बैटरी मॉड्यूल्स सप्लाई किए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें