Get App

Gold Price Today: सोने में नहीं थम रही गिरावट, हुआ और सस्ता; 10 बड़े शहरों में इतना रह गया भाव

Gold Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर हुई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता फिर से बढ़ा दी है, जिससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में बढ़ोतरी हुई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 7:45 AM
Gold Price Today: सोने में नहीं थम रही गिरावट, हुआ और सस्ता; 10 बड़े शहरों में इतना रह गया भाव
वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट है, जिससे घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट थम नहीं रही है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड लगातार फिसल रहा है। 9 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 143270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 143120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,056.24 डॉलर प्रति औंस पर है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर हुई है।

वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट है, जिससे घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता फिर से बढ़ा दी है, जिससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में बढ़ोतरी हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौते को खत्म करने की घोषणा की है। अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और एक रेलवे पुल को निशाना बनाते हुए नए सिरे से हमले किए। इससे पहले अमेरिका ने आरोप लगाया था कि ईरान ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हमले किए हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें