Pace Digitek Share Price: पिछले हफ्ते पेस डिजिटक को ₹702 करोड़ (जीएसटी मिलाकर) का ऑर्डर मिला था जोकि इसके लिए वित्त वर्ष 2027 का पहला ऑर्डर था। अब इसे एक और BESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) प्रोजेक्ट मिला है। टेलीकॉम पैसिव इंफ्रा सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी ने शनिवार 16 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसे एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स (NLC India Renewables) से तमिलनाडु में BESS प्रोजेक्ट के लिए ₹709.9 करोड़ (जीएसटी मिलकार) का प्रोजेक्ट मिला है। अब इसका असर सोमवार 18 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 15 णई को बीएसई पर यह 3..73% की गिरावट के साथ ₹179.25 पर बंद हुआ था।
NLC India Renewables से कैसा कॉन्ट्रैक्ट मिला Pace Digitek को?
पेस डिजिटक को एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल से तमिलनाडु में ₹709.9 करोड़ का एक BESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) प्रोजेक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट तमिलनाडु में ओट्टापिदरम एसएस, अन्नापंकुलम एसएस और कायथार एसएश में कुल 250MW/500MWh कैपेसिटी के BESS प्रोजेक्ट्स के लिए है। इसमें डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और पावर ट्रांसफॉर्मर को छोड़कर सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग, साइट तक सामान पहुंचाने और स्टोरेज, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। इसके अलावा कंपनी को COD (कमर्शियल ऑपरेशन डिस्क्लेरेशन) से 12 साल तक O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) का काम भी संभालना है। कंपनी को LoA (लेटर ऑफ अवार्ड) मिलने के 12 महीने के भीतर पूरी कैपेसिटी को चालू करना है।
अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?
पेस डिजिटेक के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। इसके ₹819 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹219 के भाव पर शेयर जारी हुए थे जिसकी 6 अक्टूबर 2025 को 3% से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई थी। कुछ ही दिनों में यह उछलकर 10 अक्टूबर 2025 को ₹232.20 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक 6.03% मुनाफे में पहुंच गए। हालांकि शेयरों की तेजी यहां थम गई और इस हाई से यह पांच महीने में करीब 40% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹139.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इस निचले स्तर पर शेयर संभला और इसने रिकवरी की कोशिश की लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक 18% से अधिक घाटे में हैं।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।