Get App

Stock in Focus: इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला ₹126 करोड़ का सिंचाई प्रोजेक्ट, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: एक स्मॉलकैप इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को महाराष्ट्र में 126.37 करोड़ रुपये का नया सिंचाई प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट कई गांवों तक पानी पहुंचाने से जुड़ा है। इससे कंपनी के शेयरों में हलचल दिख सकती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 5:35 PM
Stock in Focus: इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला ₹126 करोड़ का सिंचाई प्रोजेक्ट, शेयरों पर रहेगी नजर
Patel Engineering का सोमवार को BSE पर शेयर 27.77 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी Patel Engineering को नया ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने उसकी जॉइंट वेंचर को Tasgaon Lift Irrigation Scheme का ठेका दिया है। इसकी कुल कीमत 126.37 करोड़ रुपये है। यह रकम टैक्स को छोड़कर है।

इस जॉइंट वेंचर में Patel Engineering की हिस्सेदारी 51% है। यानी कंपनी के हिस्से का काम करीब 64.45 करोड़ रुपये का है। कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 48 महीने का समय तय किया गया है।

कहां होगा काम?

यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के सतारा जिले के सतारा तालुका के छह गांवों में किया जाएगा। इसके तहत 2,277 ICA क्षेत्र में सिंचाई और पानी पहुंचाने का सिस्टम तैयार किया जाएगा। Tasgaon, Varne, Karandwadi, Devkarwadi, Degaon और Nigadi गांव इस प्रोजेक्ट के दायरे में आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें