Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को ₹359 करोड़ का ऑर्डर मिला, बिहार में होगा डबलिंग का काम

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी RVNL को 359 करोड़ रुपये का नया रेलवे प्रोजेक्ट मिला है। बिहार में डबलिंग का यह काम कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा। लेकिन शेयर अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 65% नीचे है। क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है?

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 8:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RVNL का शेयर मंगलवार को 1.14% की गिरावट के साथ 221.40 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 358.97 करोड़ रुपये (GST सहित) का नया ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट बिहार के सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर डबलिंग के काम से जुड़ा है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी है।

क्या होगा काम?

इस प्रोजेक्ट के तहत कुंडवा चैनपुर से रक्सौल के बीच 41.04 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर डबलिंग का काम होगा। यह प्रोजेक्ट EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर पूरा किया जाएगा। काम में मिट्टी भराई, ब्लैंकेटिंग, छोटे और बड़े पुल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, लेवल क्रॉसिंग और दूसरे सिविल वर्क शामिल हैं।


कितने दिन में पूरा होगा प्रोजेक्ट?

RVNL ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 1,095 दिन, यानी करीब 3 साल का समय मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके सामान्य कारोबार का हिस्सा है।

कंपनी ने साफ किया है कि ऑर्डर देने वाली संस्था ईस्ट सेंट्रल रेलवे में उसके प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का कोई हित नहीं है। यह किसी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन भी नहीं है।

मई में भी मिला था बड़ा ऑर्डर

इससे पहले मई में RVNL को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की 129.46 करोड़ रुपये की परियोजना में सबसे कम बोलीदाता (L1) चुना गया था।

उस प्रोजेक्ट में वाराणसी-प्रयागराज सेक्शन में 2x25 KV AT ट्रैक्शन फीडिंग सिस्टम के लिए ट्रैक्शन सबस्टेशन, स्विचिंग पोस्ट और दूसरे उपकरणों की डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। इसका मकसद रेलवे की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पावर सप्लाई क्षमता को बढ़ाना है।

RVNL के शेयरों का हाल

RVNL का शेयर मंगलवार को 1.14% की गिरावट के साथ 221.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 35.36% टूटा है। वहीं, अपने ऑल टाइम हाई लेवल से यह करीब 65% नीचे आ गया है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 647.97% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 46.15 हजार करोड़ रुपये है।

IT Stocks: दो दिन में आईटी इंडेक्स 6% चढ़ा, क्या TCS, इंफोसिस जैसी कंपनियों का बुरा दौर खत्म? जानिए एक्सपर्ट्स से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।