Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी के जॉइंट वेंचर को मिला ₹1201 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी के जॉइंट वेंचर को वाराणसी में गंगा पर 1,201 करोड़ रुपये का रेल-कम-रोड ब्रिज प्रोजेक्ट मिला है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 6% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला था। इस खबर के बाद भी शेयरों में हलचल दिखने की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
Rail Vikas Nigam Ltd का शेयर बुधवार को NSE पर 6.25 फीसदी की तेजी के साथ ₹344.15 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और GPT Infra Projects के जॉइंट वेंचर को एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी पर ब्रिज बनेगा। यह जॉइंट वेंचर Northern Railway की ओर से दिए गए रेल-कम-रोड ब्रिज प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला (L1) बनकर उभरा है।

कहां बनेगा नया रेल-कम-रोड ब्रिज

यह प्रोजेक्ट न्यू रेल कम रोड ब्रिज नंबर 11 के निर्माण से जुड़ा है। यह ब्रिज काशी रेलवे स्टेशन के पास मौजूद मौजूदा मालवीय ब्रिज से करीब 50 मीटर नीचे की ओर बनाया जाएगा। नया ब्रिज क्षेत्र की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक प्रेशर को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।


डिजाइन से लेकर निर्माण तक पूरा काम

इस प्रोजेक्ट के तहत ब्रिज के सब-स्ट्रक्चर और सुपर-स्ट्रक्चर दोनों का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा। ब्रिज में 108.5 मीटर के 8 स्पैन और 103.3 मीटर के 2 स्पैन होंगे। इन सभी स्पैन्स को ओपन वेब स्टील गर्डर तकनीक से तैयार किया जाएगा।

चार रेलवे ट्रैक और छह लेन की सड़क

ब्रिज के निचले डेक पर चार रेलवे ट्रैक बनाए जाएंगे, जबकि ऊपरी डेक पर छह लेन की सड़क होगी। इसके साथ रेलवे और रोड के एप्रोच भी तैयार किए जाएंगे, जो पहले से मंजूर जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग (GAD) के अनुसार होंगे।

इस प्रोजेक्ट में केवल ब्रिज निर्माण ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) के काम और जनरल इलेक्ट्रिकल वर्क भी शामिल हैं। ये सभी कार्य Northern Railway के लखनऊ डिवीजन के तहत किए जाएंगे।

कुल लागत ₹1,201 करोड़ से ज्यादा

इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹1,201.36 करोड़ है, जिसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। जॉइंट वेंचर स्ट्रक्चर के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में Rail Vikas Nigam Ltd की हिस्सेदारी 60 फीसदी है। वहीं, GPT Infra Projects Ltd की हिस्सेदारी 40 फीसदी रहेगी।

RVNL के शेयरों का हाल

Rail Vikas Nigam Ltd का शेयर बुधवार को NSE पर 6.25 फीसदी की तेजी के साथ ₹344.15 पर बंद हुआ। इससे एक दिन पहले भी कंपनी को करीब 200 करोड़ का ऑर्डर मिला था, जिसका शेयरों पर असर दिखा। हालांकि, पिछले 1 साल में स्टॉक 15.58% नीचे आया है।

डिफेंस शेयरों में 'रॉकेट' जैसी तेजी! 10% तक उछले भाव, जानिए बजट से पहले किन 3 वजहों से मची है लूट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।