Get App

Stock in Focus: इन तीन कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती है हलचल

Stock in Focus: रेल, रिन्यूएबल एनर्जी और डिफेंस सेक्टर की तीन कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं। इससे इन कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है। इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 7:47 PM
Stock in Focus: इन तीन कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती है हलचल
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Stock in Focus: रेल, रिन्यूएबल एनर्जी और डिफेंस सेक्टर की तीन कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं। इससे उनके शेयरों में हलचल दिख सकती है। इन ऑर्डर से कंपनियों की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत होगी। बाजार की नजर अब इन स्टॉक्स की अगली चाल पर रहेगी।

RVNL

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह परियोजना दोंड सोलापुर सेक्शन में 220 132 55 केवी ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट और सब सेक्शनिंग पोस्ट के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ी है। इसे 2 x 25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम के तहत EPC मोड में 24 महीने में पूरा किया जाएगा। इसका लक्ष्य 3000 एमटी लोडिंग क्षमता हासिल करना है।

प्रोजेक्ट की कुल कीमत टैक्स सहित 270 करोड़ रुपये है। RVNL का शेयर NSE पर 0.77 प्रतिशत बढ़कर 321.65 रुपये पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें