Get App

Stock in Focus: इन दो कंपनियों को मिले तगड़े ऑर्डर, 26 दिसंबर को शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: दो कंपनियों के शेयर बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने की वजह से फोकस में रहेंगे। एक को सरकारी PSU से बड़ा रिपीट ऑर्डर मिला है। दूसरी की सब्सिडियरी ने 25 साल के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई वाला रिन्यूएबल एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 8:47 PM
Stock in Focus: इन दो कंपनियों को मिले तगड़े ऑर्डर, 26 दिसंबर को शेयरों पर रहेगी नजर
Supreme Industries के शेयर बुधवार को 0.69 प्रतिशत गिरकर ₹3,327.90 पर बंद हुए थे।

Stock in Focus: सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से नए ऑर्डर का लेटर ऑफ एक्सप्टेंस (LoA) मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह ऑर्डर करीब 2 लाख 10-kg के कंपोजिट LPG सिलेंडर की सप्लाई के लिए है।

कंपनी ने बताया कि यह एक रिपीट ऑर्डर है, जो टेंडर प्रक्रिया के तहत दिया गया है। Supreme Industries के अनुमान के मुताबिक, इस ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब ₹54 करोड़ है। यह कॉन्ट्रैक्ट LoA जारी होने की तारीख से छह महीने के लिए वैध रहेगा। BPCL जरूरत पड़ने पर इसे अगले छह महीने तक और बढ़ा सकता है। कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी की ओर से दिया गया है।

Supreme Industries के शेयर बुधवार को 0.69 प्रतिशत गिरकर ₹3,327.90 पर बंद हुए थे। पिछले 1 साल में स्टॉक 25.60% गिरा है। वहीं, 1 साल के दौरान यह 30.11% टूटा है। इसका मार्केट कैप 42.18 हजार करोड़ रुपये है।

CESC Limited

सब समाचार

+ और भी पढ़ें