Stock in Focus: पाइप कंपनी को विदेश में मिला ₹1165 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी Saudi Water Authority से ₹1,165 करोड़ का स्टील पाइप कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी के तिमाही नतीजे मजबूत रहे, लेकिन शेयर हाल में कमजोर प्रदर्शन करते दिखे। जानिए नए ऑर्डर का बिजनेस और शेयरों पर क्या होगा।

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
Welspun Corp के शेयर सोमवार को BSE पर 3.59% की गिरावट के साथ ₹797.70 पर बंद हुए।

Stock in Focus: वेलस्पून कॉर्प लिमिटेड (WCL) को विदेश में एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। यह ऑर्डर वेलस्पून कॉर्प की सहयोगी कंपनी East Pipes Integrated Company for Industry (EPIC) को मिला है। EPIC सऊदी अरब में लिस्टेड है। इसने Saudi Water Authority के साथ स्टील पाइप के निर्माण और सप्लाई के लिए एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह जानकारी EPIC ने Saudi Stock Exchange को दी है।

कॉन्ट्रैक्ट की कीमत और अवधि

इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत 485 मिलियन सऊदी रियाल से अधिक है, जो वैल्यू-ऐडेड टैक्स समेत लगभग ₹1,165 करोड़ के बराबर है। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि छह महीने की है। इसका वित्तीय प्रभाव FY2025-26 की चौथी तिमाही और FY2026-27 की पहली तिमाही में दिखने की उम्मीद है।


EPIC का बिजनेस क्या है

EPIC सऊदी अरब में Helical Submerged Arc Welded (HSAW) पाइप्स की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है। इसके पास पूरी तरह एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं और समय पर बड़े ऑर्डर पूरे करने का मजबूत रिकॉर्ड है। कंपनी सऊदी अरब के Vision 2030 लक्ष्यों को सपोर्ट करती है।

Welspun Corp के दूसरी तिमाही के नतीजे

Welspun Corp का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 53.2% बढ़कर ₹439 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹287 करोड़ था। रेवेन्यू 32.5% बढ़कर ₹4,373 करोड़ हुआ, जो एक साल पहले ₹3,301.8 करोड़ था।

EBITDA 47.7% बढ़कर ₹590.8 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह ₹400 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 13.5% हो गया, जो पिछले साल 12.1% था।

Welspun Corp के शेयरों का हाल

Welspun Corp के शेयर सोमवार को BSE पर 3.59% की गिरावट के साथ ₹797.70 पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में स्टॉक 12.83% गिरा है। वहीं, 6 महीने में इसने 16.72% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, 1 साल में स्टॉक तकरीबन फ्लैट रहा। कंपनी का मार्केट कैप 20.93 हजार करोड़ रुपये है।

Welspun Corp का बिजनेस क्या है

Welspun Corp का मुख्य बिजनेस स्टील पाइप का निर्माण और सप्लाई है। इसका इस्तेमाल तेल और गैस, पानी की सप्लाई, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन जैसे बड़े सेक्टर्स में किया जाता है। कंपनी Helical Submerged Arc Welded (HSAW), Longitudinal Submerged Arc Welded (LSAW) और Electric Resistance Welded (ERW) पाइप्स बनाती है।

इसके पास भारत, अमेरिका और सऊदी अरब में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं। यह दुनिया भर में पाइपिंग सॉल्यूशंस सप्लाई करती है। कंपनी को बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स, खासकर पानी और ऊर्जा से जुड़े मेगा ऑर्डर्स पूरा करने के लिए जाना जाता है।

Ola Electric के शेयर 5% धड़ाम, ₹34 के नीचे आया भाव, ऑल-टाइम हाई से 80% लुढ़का स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।