Stock in Focus: ₹351 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर शेयर रॉकेट? 21 सितंबर को रहेगी नजर

Stock in Focus: इस कंपनी की एक सब्सिडियरी को अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से ₹352 करोड़ के दो प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इसमें से एक तो ऐसा है कि यह सब्सिडियरी के लिए अपनी खुद की हैसियत से हासिल गए किए सबसे बड़े प्रोजेक्ट में शुमार है। ऐसे में सोमवार को मार्केट खुलने पर कंपनी के शेयरों पर असर दिख सकता है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Sep 20, 2026 पर 4:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Welspun Enterprises की मैटेरियल सब्सिडियरी वेलस्पन मिशीगन इंजीनियर्स (Welspun Michigan Engineers) को दो सीवर रिहैबिलेटेशन प्रोजेक्ट्स मिले हैं। ऐसे में शेयरों पर 21 सितंबर को नजर रहेगी।

Welspun Enterprises Share Price: गांवों से लेकर शहरों तक पीपीपी मॉडल पर सड़कों, हाईवेज और वेस्टवाटर प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी को दो बड़े ऑर्डर्स मिले हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इसकी सब्सिडियरी को वेलस्पन मिशीगन इंजीनियर्स को अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से कुल मिलाकर ₹352.14 करोड़ के दो सीवर रिहैबिलेटेशन प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इन नए ऑर्डर्स के बाद जून 2026 तक इसकी सब्सिडयरी की ऑर्डर बुक करीब ₹2,135 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹2,432.66 करोड़ हो गई है। ऐसे में इसका असर सोमवार को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 18 सितंबर को बीएसई पर यह 6.05% की बढ़त के साथ ₹825.80 पर बंद हुआ था।

कैसा काम मिला है Welspun Enterprises को?

वेलस्पन एंटरप्राइजेज की मैटेरियल सब्सिडियरी वेलस्पन मिशीगन इंजीनियर्स (Welspun Michigan Engineers) को दो सीवर रिहैबिलेटेशन प्रोजेक्ट्स मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू जीएसटी समेत ₹351.24 करोड़ है। कंपनी को इन प्रोजेक्ट्स के लिए 18 सितंबर 2026 की तारीख में LoA (लेटर ऑफ अवार्ड) मिला। इन दोनों प्रोजेक्ट की फंडिंग वर्ल्ड बैंक से होगी।


इन दोनों में से पहला प्रोजेक्ट ₹229.48 करोड़ का है। इसमें पश्चिमी अहमदाबाद की मौजूदा मुख्य ट्रंक सीवर लाइन का रिहैबिलिटेशन किया जाएगा। यह काम इस्कॉन चार रास्ता से 285 एमएलडी टर्शियरी सीवेज पंपिंग स्टेशन तक होगा। यह वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी को अपनी खुद की हैसियत के जरिए हासिल किए गए सबसे बड़े रिहैबिलिटेशन ऑर्डर्स में से एक है।

दूसरा प्रोजेक्ट ₹121.76 करोड़ का है। इसमें पूर्वी अहमदाबाद की मौजूदा सीवर लाइनों के कई हिस्सों का रिहैबिलिटेशन शामिल है। इनमें ओधव 310 से पंजरपोल टार रास्ता, निरांत क्रॉस रोड से महादेव इंपीरियल, और मेट्रो पिलर नंबर 99 से निरांत चार रास्ता तक के हिस्से हैं।

एक साल में कैसी रही वेलस्पन एंटरप्राइजेज के शेयर

वेलस्पन एंटरप्राइजेज के शेयरों ने निवेशकों की तगड़ी कमाई कराई है और महज छह महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक कर दिया। 16 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹391.20 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से छह ही महीने में यह 114.20% उछलकर एक कारोबारी दिन पहले 18 सितंबर 2026 को ₹837.95 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Stock in Focus: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से मिला ₹279 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, 21 सितंबर को शेयर फोकस में

12 दिन में सिर्फ 2 दिन शेयर ग्रीन, IPO निवेशकों का पैसा हुआ आधा, इस कारण भारी दबाव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।