कई इनवेस्टर्स निवेश के लिए सही मौके का इंतजार करते हैं। गिरावट आने पर उन्हें लगता है कि मार्केट और गिर सकता है। इसलिए वे निवेश नहीं करते। तेजी आने पर उन्हें लगता है कि शेयरों की कीमतें ज्यादा हो गई हैं। इसलिए वे निवेश नहीं करते। इस तरह वे निवेश के लिए इंतजार करते रह जाते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए व्हाइटओक कैपिटल मैनेजमेंट के फाउंडर प्रशांत खेमका की सलाह बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा है कि इनवेस्टर्स को निवेश के सही मौके का इंतजार करने के बजाय लंबी अवधि के निवेश पर फोकस करना चाहिए। इसका मतलब है कि निवेश के लिए हर वक्त सही है।
