Stock Market: बाजार में सब ठीक, मौजूदा स्तर पर खरीदें,रिस्क-रिवॉर्ड है बेहतर- अनुज सिंघल

पिछले गुरुवार को हमने 26,200-26,250 पर मुनाफावसूली का नजरिया लिया था। वहां से निफ्टी अब गिरकर 25,960 तक आ गया है । यहीं पर निफ्टी का 10 DEMA है। 25,800 पर सबसे अहम 20 DEMA है। आमतौर पर चढ़ते बाजार में ये जोन खरीदारी का होता है। मौजूदा स्तर पर खरीदें और 25,800 का टाइट SL लगा दें

अपडेटेड Nov 25, 2025 पर 8:48 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market: बैंक निफ्टी की बेसिक रेंज 58,650-59,150 पर है। खरीदारी का बेस्ट जोन 58,700-58,800 पर है

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

पिछले गुरुवार को हमने 26,200-26,250 पर मुनाफावसूली का नजरिया लिया था। वहां से निफ्टी अब गिरकर 25,960 तक आ गया है । यहीं पर निफ्टी का 10 DEMA है। 25,800 पर सबसे अहम 20 DEMA है। आमतौर पर चढ़ते बाजार में ये जोन खरीदारी का होता है। मौजूदा स्तर पर खरीदें और 25,800 का टाइट SL लगा दें। ऑल टाइम हाई के करीब जाकर थोड़ा फिसलना लाजमी है। लेकिन कोई वजह नहीं है कि इस बार नया हाई नहीं निकलें। रिस्क-रिवॉर्ड आपके पक्ष में है। यहां से 150 अंक गिर सकते हैं और चलने के लिए 450 अंक का जोन है।

बाजार: आज के संकेत


आज NSE की नवंबर मंथली एक्सपायरी है। निफ्टी, बैंक निफ्टी और शेयरों की आज एक्सपायरी है। निफ्टी में अब तक 53% और बैंक निफ्टी में 48% रोलओवर हुआ है। FII अब भी 86% शॉर्ट पोजीशन पर हैं। बाजार ने फिर से अच्छी खबरों के बावजूद चलना बंद कर दिया है। बाजार के लिए अब यहां से 2 बड़े ट्रिगर बाकी हैं। पहला है RBI का रेट कट का फैसला जो 5 दिसंबर को आएगा। दूसरा है US फेड का रेट कट का फैसला जो 10 दिसंबर को आएगा।

बाजार ऊपर लेकिन मेरा पोर्टफोलियो क्यों नहीं चला? इसका सिर्फ एक जवाब है, आपने बहुत ज्यादा स्मॉलकैप शेयर ले लिए हैं। इस साल स्मॉलकैप इंडेक्स 6% नीचे है। निफ्टी ने इस साल 10% और मिडकैप ने 5% रिटर्न दिए हैं। दरअसल रिटेल निवेशक पूरी तरह स्मॉलकैप में फंस चुका है। स्मॉलकैप के साथ यही दिक्कत होती है। जब स्मॉलकैप गिरते हैं तो निकलने का मौका ही नहीं मिलता। इसलिए अपने पोर्टफोलियो को हमेशा बैलेंस्ड रखें। आपके पोर्टफोलियो में 20% से ज्यादा स्मॉलकैप बिल्कुल नहीं होने चाहिए।

बाजार: यहां से क्या चल सकता है?

यहां से सबसे अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड निफ्टी IT में है। निफ्टी IT इस साल करीब 15% नीचे है, लेकिन 200 DMA के लगातार ऊपर टिका हुआ है। लार्ज कैप IT की वैल्यूएशन काफी कंफर्टेबल हो चुकी हैं। मिडकैप IT में नतीजों भी अच्छे आ रहे हैं। अब अपने पोर्टफोलियो में थोड़ा IT को ओवरवेट कर सकते हैं 2026 में IT आपके पोर्टफोलियो का 30-40% हिस्सा बन सकता है। बाकी घरेलू कंजम्प्शन शेयर, चुनिंदा बैंक और NBFC शेयर पोर्टफोलियो में रखें।

निफ्टी पर रणनीति

आज ऑप्शन राइटर की रेंज को पूरा सम्मान देना है। ऑप्शन राइटर की बेसिक रेंज 25,820-26,100 पर है। 25,800 पर निफ्टी का सबसे अहम 20 DEMA भी है। खरीदारी का बेस्ट जोन 25,875-25,950 पर है इसके लिए SL 25,800 पर लगाए। 26,050-26,100 फेल हो तभी बेचे और स्टॉपलॉस 26,150 पर लगाए। 26,100 के ऊपर निकले तो कॉल लेकर तेजी करनी है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बेसिक रेंज 58,650-59,150 पर है। खरीदारी का बेस्ट जोन 58,700-58,800 पर है इसके लिए SL 58,600 पर लगाए। 58,600 के नीचे बहुत मजबूत सपोर्ट 58,300 (20 DEMA)

बैंक निफ्टी अब भी शॉर्ट नहीं है।

Stock Market Live Update: बढ़त पर खुल सकता है भारतीय बाजार, ग्लोबल संकेत पॉजिटिव, एशिया में बढ़त

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।