Stock Market Analysis: बाजार में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद, इन दो शेयरों में देखने के मिल सकता है शानदार मूव

Stock Market Analysis: कच्चे तेल में फिर उछाल से बाजार के लिए कमजोर संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। डाओ फ्यूचर्स 150 प्वाइंट से ज्यादा नीचे है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 8:10 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55492-55661 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55990-56040/56189 पर है

Stock Market Analysis : वेस्ट एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने बड़ी अपील करते हुए कहा है कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल-डीजल बचाएं। 1 साल तक सोना ना खरीदें और विदेश यात्राएं भी टालें। इसके साथ ही उन्होंने खाने के तेल की खपत कम करने,वर्क फ्रॉम होम और ऑर्गैनिक खेती करके फर्टिलाइजर के इस्तेमाल को कम करने का भी सुझाव दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान की शर्तें पूरी तरह अस्वीकार्य है। इस बीच ईरान अभी भी UAE और कतर को निशाना बना रहा है। कतर के कमर्शियल शिप पर हमला हुआ है।

कच्चे तेल में फिर उछाल से बाजार के लिए कमजोर संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। डाओ फ्यूचर्स 150 प्वाइंट से ज्यादा नीचे है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। करीब 1.75 फीसदी के उछाल के साथ नैस्डैक नई ऊंचाई पर बंद हुआ। S&P की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई थी। आइए देखते हैं आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24230-24271 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24339-24378/24423 पर है। इसके लिए पहला बेस 23981-24067 पर और बड़ा बेस 23817/23866-23919 पर है। शुक्रवार को बड़ी तेजी नहीं मिली लेकिन लेवल-टू-लेवल काम हुआ। शुक्रवार को 24190 के नीचे शॉर्ट स्विंग में 24123 तक गया। गिरावट के पीछे दो कारण रहे। पहला FIIs की बिकवाली। इन्होंने इंडेक्स शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट 2.10 लाख पर आ गए हैं। दूसरा SBI के नतीजे,जिन्होंने आखिरी घंटे में बिकवाली को लीड किया। 990 रुपए के नीचे SBI में दिक्कत बढ़ेगी। 1020-300 रुपए के ऊपर ही कम्फर्ट मिलेगा।

US मार्केट हैंडओवर काफी फ्लैट रहे। लेकिन क्रूड फिर से कम्फर्ट जोन से ऊपर है,रुपया भी दबाव में हैं। हम एक्सपायरी के करीब हैं। 24200/24300/24400 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 24200 और फिर 24000 पर भारी पुट राइटिंग हुई है। ये 20 DEMA 24067 पर और 50 DEMA 24195 पर हैं। डाटा के मुताबिक निफ्टी रजिस्टेंस-1 और बेस-1 की रेंज में रहेगा,राइटर्स को फायदा मिलेगा। शुरुआत में 24067-23981 तक की गिरावट संभव है। ट्रेड उसी हिसाब से करें।

23981 के नीचे फिसले तो रेंज टूटेगी, बेस-2 का रास्ता खुलेगा। अगर बेस-1 से रिवर्सल आया तो रजिस्टेंस-1 पर लॉन्ग से निचलें या ट्रेड को चेक करें। अगर क्रूड/जियोपॉलिटिकल/रुपए के मोर्चे पर स्थिति सुधरी तो निफ्टी 24271 तक जा सकता है। सिर्फ तभी जब सभी इंडिकेटर्स हमारे फेवर में पड़ें, निफ्टी रजिस्टेंस-2 जोन्स की तरफ बढ़ेगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55492-55661 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55990-56040/56189 पर है। पहला बेस 54834-55042 पर और बड़ा बेस 54336/54454-54601 पर है। जैसा कि शुक्रवार को कहा था अगर 10/20DEMA 55466 टूटा तो शॉर्ट स्विंग में 55178-55010 टेस्ट होगा। लेकिन रुपया/क्रूड थोड़ा कंट्रोल में था और पहले हाफ में गिरावट कंट्रोल में ही रही। परेशानी SBI के नतीजों से शुरू हुई, अभी SBI का 200 DEMA 990 रुपए पर है। SBI के पुट राइटर्स ने नतीजे से पहले 1000 PE से शिफ्ट होकर 950 PE पर राइटिंग शुरू कर दी थी। 2 बातों का ध्यान रखें-पहले बेस पर निफ्टी बैंक और SBI पर 1000/900 का भाव। अगर ये ब्रेक होते हैं तो इंडेक्स 54336/54454-54601 तक फिसलेगा। पहले रजिस्टेंस के नीचे इंडेक्स दिक्कत में ही रहेगा, 55661 के ऊपर ही हालात बेहतर होंगे। पहले रजिस्टेंस और 10-20 DEMA के ऊपर सेटल करता है तो दूसरे रजिस्टेंस तक जा सकता है।

Market cues : बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद, 24000–24500 का दायरा टूटने पर ही निफ्टी की दिशा होगी साफ

चार्ट पर शानदार नजर आने वाले इन शेयरों पर रहे नजर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि अदाणी एनर्जी और फेडरल बैंक में आज ट्रेडिंग के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इनमें से एक में खरीदारी और एक में बिकवाली की सलाह है। अदाणी एनर्जी में 1381 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1305 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। वहीं, फेडरल बैंक में 294 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 305 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।