Get App

सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर, लेकिन निवेशकों के लिए ये तीन बातें समझना बेहद जरूरी

सेंसेक्स में इस साल 11 पर्सेंट की बढ़त देखने को मिल चुकी है। पिछले एक साल में इसमें 22 पर्सेंट की तेजी रही है। ऐसे में सवाल यह है कि आपको शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए या बिकवाली शुरू कर देनी चाहिए? ऐसी स्थिति में आपके लिए एसेट एलोकेशन जरूरी हो जाता है। दरअसल, आपको यह देखना चाहिए कि आप शेयरों में कितना निवेश करना चाहते हैं और फिलहाल यह निवेश कितना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 11:16 PM
सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर, लेकिन निवेशकों के लिए ये तीन बातें समझना बेहद जरूरी
शेयर बाजार की रिकॉर्ड ऊंचाई के दौर में डेट इनवेस्टमेंट्स को नहीं भूलें।

शेयर बाजार एक बार फिर से नई ऊंचाई पर है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 3 जुलाई को 80,000 अंक पार कर गया। सवाल यह है कि ऐसे में निवेशकों को क्या करना चाहिए? बहरहाल, हम निवेशकों के लिए यहां कुछ टिप्स यहां पेश रहे हैं:

एसेट एलोकेशन

सेंसेक्स में इस साल 11 पर्सेंट की बढ़त देखने को मिल चुकी है। पिछले एक साल में इसमें 22 पर्सेंट की तेजी रही है। ऐसे में सवाल यह है कि आपको शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए या बिकवाली शुरू कर देनी चाहिए? ऐसी स्थिति में आपके लिए एसेट एलोकेशन जरूरी हो जाता है। दरअसल, आपको यह देखना चाहिए कि आप शेयरों में कितना निवेश करना चाहते हैं और फिलहाल यह निवेश कितना है। उदाहरण के लिए अगर आपने पोर्टफोलियो में शेयरों में निवेश की सीमा 60 पर्सेंट तय की है और अगर बाजार में तेजी की वजह से यह हिस्सेदारी बढ़कर 65 पर्सेंट हो गई है, तो आपको सरप्लस शेयर बेचकर अतिरिक्त पैसा कहीं और लगाना चाहिए।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने बताया, ' अपनी जोखिम क्षमता के हिसाब से बाजार में निवेश करें। लॉन्ग टर्म अवधि के हिसाब से निवेश तय करें और रिटर्न की अपेक्षा थोड़ा सा कम रखें।' एसेट एलोकेशन का यह भी मतलब है कि आपको हर तरह के एसेट क्लास में निवेश करना चाहिए। निवेश को सिर्फ शेयरों तक सीमित नहीं रखें। अपनी पूंजी का आवंटन डेट, म्यूचुअल फंड जैसी फिक्स्ड सिक्योरिटीज के साथ-साथ गोल्ड में भी करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें