Get App

Stock market : अच्छे नतीजों के दम पर नए हाई पर बैंक निफ्टी, अब निफ्टी के नए शिखर छूने की बारी!

Share markets : बैंकिंग सेक्टर में जारी तेजी और दूसरे सेक्टरों में लगातार हो रही खरीदारी के चलते, निफ्टी हर गुजरते सत्र के साथ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे निफ्टी 26,000 के स्तर के करीब पहुंच रहा है, एक नए ब्रेकआउट से पहले कुछ कंसोलीडेशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2025 पर 5:22 PM
Stock market : अच्छे नतीजों के दम पर नए हाई पर बैंक निफ्टी, अब निफ्टी के नए शिखर छूने की बारी!
Bank Nifty Trend : ऊपरी स्तर पर निफ्टी ने आज 25,926 का हाई छुआ और 25,850 के आसपास बंद हुआ। हाई लेवल पर कुछ मुनाफावसूली हुई। लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अच्छा बने रहने की उम्मीद है

Market news: बैंकों के शानदार नतीजों ने पूरे बाजार में तेजी की दिवाली ला दी है। बैंक निफ्टी ने तो नया शिखर बनाया ही है। निफ्टी भी नए शिखर की ओर बढ़ चला है। बैंकों के नरेटिव में किस तरह बदलाव हुआ है,ये बताते हुए CNBC-TV18 की लता वेंकटेश ने कहा कि नतीजों के बाद बैंकों का नरैटिव बदला गया है। बैंकों के मार्जिन एनालिस्ट्स की उम्मीद से बेहतर रहे हैं। ICICI बैंक के मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन one-offs NIM को एडजेस्ट करें तो मार्जिन 3 बेसिस प्वाइंट ऊपर है।

फेडरल बैंक, AU FFB, DCB, IOB और IDBI के मार्जिन अच्छे हैं। बैंकों ने दरों में कटौती और डिपॉजिट रीप्राइसिंग अच्छी तरह की है। HDFC बैंक की लोन ग्रोथ इंडस्ट्री के स्तर पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2027 से HDFC बैंक की लोन ग्रोथ इंडस्ट्री से ज्यादा होने की उम्मीद है।

नए शिखर पर बैंक निफ्टी,अब निफ्टी की बारी?

निफ्टी की EPS ग्रोथ 12-13 फीसदी रहती है तो बैंकों का EPS 18-20 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद रहती है। आगे नेट इंटरेस्ट मार्जिन और क्रेडिट ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है। CRR में कटौती से लिक्विडिटी बेहतर स्थिति में है। FPIs बैंकों पर काफी अंडरवेट हैं। बैंकों के बजाए लोगों की बचत MFs में जाने का नरेटिव बदल रहा है। बैंकों का नरेटिव बदलकर मार्जिन के मास्टर्स के रूप में हो रहा है। RBL बैंक और यस बैंक सौदे से भारतीय बैंकों में विदेशी निवेश बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें