Share Market Today: अमेरिका में मंदी की आंशका और ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल से आज सोमवार 5 अगस्त दलाल स्ट्रीट पर कोहराम मच गया। शेयर बाजार में निवेशकों के एक झटके में करीब 15.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.5 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में तो इससे भी तेज बिकवाली दिखी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 3.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 4.21 फीसदी टूटकर बंद हुए। बीएसई के सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स ने 4 फीसदी से भी अधिक का गोता लगाया।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 2,222.55 अंक या 2.74 फीसदी लुढ़ककर 78,759.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 667.75 अंक या 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ 24,055.60 के स्तर पर बंद हुए।
निवेशकों के ₹15.5 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर हरे निशान में बंद
गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के आज 30 में से सिर्फ 2 शेयर ही आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) 0.97 फीसदी और नेस्ले इंडिया (Nestle India) का स्टॉक 0.75 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 28 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 7.38 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा स्टील (Tata Steel), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पावर ग्रिड (Power Grid)के शेयर 4.19% से लेकर 5.83% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
3,407 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,189 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 671 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,407 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 111 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 206 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 64 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।