Kacholia Portfolio: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने डी-लिंक इंडिया (D-Link India) में अपनी आधी फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। उन्होंने ये शेयर खुले बाजार में लेन-देन के जरिए बेचे हैं। इस कंपनी की बात करें तो यह नेटवर्किंग, ब्रॉडबैंड, डिजिटल, वॉइस और डेटा कम्यूनिकेशन्स से जुड़े प्रोडक्ट्स डिजाइन कर तैयार करती है। इसके शेयरों के बात करें तो बुधवार 7 जून को यह 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 227.15 रुपये (D-Link Share Price) पर बंद हुआ था। इस महीने यह ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि एक साल में इसने 72 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
