शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लुढ़का, निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये का लगा झटका

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 14 मार्च को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 337 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी लुढ़कर 17,050 के भी नीचे आ गया। सबसे अधिक गिरावट आईटी, यूटिलिटी, ऑटो, बैंक और टेक शेयरों में देखने को मिली। इस गिरावट के चलते निवेशकों का शेयर बाजार में आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये डूब गया

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 9:51 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज गिरकर 256.55 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 14 मार्च को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 337 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़कर 17,050 के भी नीचे आ गया। सबसे अधिक गिरावट आईटी, यूटिलिटी और टेक शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा ऑटो, बैंक, पावर, रियल्टी और कमोडिटी शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा। गिरावट का सिलसिला ब्रॉडर मार्केट में भी जारी रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.46% और 0.84% टूटकर बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों का शेयर बाजार में आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये डूब गया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 337.66 अंक या 0.58% गिरकर 57,900.19 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 111.00 अंक या 0.65% लुढ़ककर 17,043.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 2.01 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 मार्च को गिरकर 256.55 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 13 मार्च को 258.56 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.01 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.01 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के सिर्फ एक शेयर में तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक 1.17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), सन फार्मा (Sun Pharma) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.39% से लेकर 0.80% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- अदाणी के सभी शेयर रेड जोन में, चार स्टॉक्स लुढ़के लोअर सर्किट पर, सरकार के बयान पर थम गई तेजी

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 30 में से बाकी 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 2.92% की गिरावट रही। इसके बाद टीसीएस (TCS), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), विप्रो (Wipro) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.60% से लेकर 2% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,341 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,630 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,185 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,341 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 104 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।