शेयर बाजार में गिरावट, फिर भी निवेशकों की आज ₹32000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 5 जनवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी का रुख रहा और मिडकैप और स्मॉलकैप सहित BSE के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। यही कारण है कि बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 32 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 9:58 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 282.06 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 5 जनवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी का रुख रहा और मिडकैप और स्मॉलकैप सहित BSE के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। यही कारण है कि बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 32 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 304.18 अंक या करीब 0.50%% फीसदी फिसलकर 60,353.27 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty-50) इंडेक्स 42.75 अंक या 0.24% फीसदी गिरकर 18,000.20 के स्तर पर आ गया।

BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज क्रमश: 0.33% और 0.01% की तेजी के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो ऑयल एंड गैस इंडेक्स में आज सबसे अधिक 1.60% की तेजी रही। वहीं ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG सेक्टर के इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ आज बैंकिंग, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

निवेशकों ने आज ₹32 हजार करोड़ कमाए

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन गुरुवार 5 जनवरी को बढ़कर 282.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 4 जनवरी को 281.74 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 32 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।


सेंसेक्स के 14 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक 1.93 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एनटीपीसी (NTPC), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.22% से लेकर 1.86% की उछाल के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Apar Industries ने एक साल में दिया 145% रिटर्न, इन वजहों से नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के कुल 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 7.24% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), इंफोसिस (Infosys) और टाइटन (Titan) भी आज 5.01 फीसदी से लेकर 1.05 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

बढ़त के मुकाबले गिरावट वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज 3,626 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,721 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,752 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 153 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।