Get App

Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई पर Sensex-Nifty, चार दिन में निवेशकों ने कमाए ₹11 लाख करोड़

Stock Market Closing Bell: स्टॉक मार्केट में आज लगातार चौथे दिन खरीदारी का रुझान रहा और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। बाजार की तेजी में चार दिन में निवेशकों की पूंजी 11.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। आज सेंसेक्स पहली बार 72 हजार और निफ्टी पहली बार 21600 के पार पहुंचकर बंद हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 9:55 PM
Closing Bell:  रिकॉर्ड ऊंचाई पर Sensex-Nifty, चार दिन में निवेशकों ने कमाए ₹11 लाख करोड़

Stock Market Closing Bell: स्टॉक मार्केट में आज लगातार चौथे दिन खरीदारी का रुझान रहा और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। बाजार की तेजी में निवेशकों ने आज 2.39 लाख करोड़ रुपये कमा लिए। वहीं चार दिन में निवेशकों की पूंजी 11.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स आज 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 72038.43 और निफ्टी 1 फीसदी की मजबूती के साथ 21654.75 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पहली बार 72 हजार और निफ्टी पहली बार 21600 के पार पहुंचकर बंद हुआ है।

मार्केट को आज लगभग हर सेक्टर के शेयरों से सपोर्ट मिला। HDFC Bank के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती की नियुक्ति को फिर से मंजूरी मिली है जिसके चलते इसके शेयर 1% से अधिक उछल गए। हैवीवेट शेयर होने के चलते इंडेक्सों को इससे सपोर्ट मिला। आज निफ्टी के मीडिया और ऑयल एंड गैस को छोड़ सभी सेक्टर के इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि इनमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम ही रही। निफ्टी बैंक आज 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

2024 में इन आठ बैंकों के बदलेंगे एमडी-सीईओ, चेक करें पूरी लिस्ट

निवेशकों ने आज कमाए 2.39 लाख करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें