Stock Market Closing Bell: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे हैवीवेट स्टॉक की भारी गिरावट ने आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) को तोड़ दिया। सेंसेक्स टूटकर 70400 और निफ्टी भी 21300 के नीचे आ गया है। वहीं पिछले हफ्ते सेंसेक्स 73300 और निफ्टी 22000 के पार पहुंचकर बंद हुए थे। फार्मा शेयरों ने आज मार्केट को संभालने की कोशिश तो की लेकिन बाकी सेक्टर से इसे सपोर्ट नहीं मिल पाया। मार्केट की इस गिरावट पर आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8.37 लाख करोड़ रुपये गिर गया यानी निवेशकों के 8.37 लाख करोड़ रुपये आज डूब गए।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स आज 1053.10 प्वाइंट यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 70370.55 और निफ्टी 333 प्वाइंट यानी 1.54 फीसदी टूटकर 21238.80 पर बंद हुआ है। अब सेक्टरवाइज बात करें तो आज निफ्टी के सिर्फ फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक 2.26 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।
निवेशकों ने गंवाए 8.37 लाख करोड़ रुपये
बाजार की गिरावट के चलते आज निवेशकों की पूंजी तेजी से घटी है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 जनवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 374.41 लाख करोड़ रुपये था। आज यानी 23 जनवरी 2024 को यह गिरकर 366.04 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज 8.37 लाख करोड़ रुपये घटी है।
Sensex के सिर्फ 6 शेयर आज ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से सिर्फ 6 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इसमें सबसे अधिक तेजी सन फार्मा, भारती एयरटेल और ICICI बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज इंडसइंड बैंक, एसबीआई और HUL में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
468 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसके 4067 शेयरों की आज ट्रेडिंग हुई जिसमें से 938 में तेजी रही, 2991 में गिरावट आई और 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं 468 शेयरों ने एक साल का हाई छू लिया और 36 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। इसके अलावा 11 शेयर अपर सर्किट पर चले गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।