Stock Market Closing Bell: तीन दिनों के घाटे के बाद हुई थी रिकवरी, आज फिर डूब गए ₹86 हजार करोड़

Stock Market Closing Bell: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को मार्केट संभला था लेकिन आज फिर यह फिसल गया। आज की गिरावट में निवेशकों के 86 हजार करोड़ रुपये डूब गए। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुझानों और हैवीवेट स्टॉक HDFC Bank में भारी उतार-चढ़ाव के चलते आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी काफी वोलैटिलिटी रही

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 10:27 PM

Stock Market Closing Bell: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को मार्केट संभला था लेकिन आज फिर यह फिसल गया। आज की गिरावट में निवेशकों के 86 हजार करोड़ रुपये डूब गए। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुझानों और हैवीवेट स्टॉक HDFC Bank में भारी उतार-चढ़ाव के चलते आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी काफी वोलैटिलिटी रही। दिन भर ये ग्रीन और रेड जोन में झूलते रहे और कारोबार की समाप्ति पर रेड जोन में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स आज 259.58 प्वाइंट यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 71423.65 और निफ्टी 50.60 प्वाइंट्स यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 21571.80 पर बंद हुआ है। अब सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स में मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी बैंक आज 0.89 फीसदी मजबूत हुआ है। निफ्टी एफएमसीजी आज 1.18 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

लाइफ इंश्योरेंस के लिए अलग से डिडक्शन! Budget 2024 से ये हैं उम्मीदें


निवेशकों ने गंवाए 86 हजार करोड़ रुपये

बाजार की गिरावट के चलते आज निवेशकों को भारी घाटा हुआ। एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 जनवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 375.58 लाख करोड़ रुपये था। आज यानी 20 जनवरी 2024 को यह लुढ़ककर 374.44 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज 86 हजार करोड़ रुपये घटी है। इससे पहले तीन कारोबारी दिनों यानी में निवेशकों की पूंजी 6.6 लाख करोड़ रुपये घटी थी लेकिन फिर गुरुवार 19 जनवरी को इसमें 4.08 लाख करोड़ रुपये की रिकवरी हुई थी। अब आज फिर यह 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है।

Sensex के सिर्फ 6 शेयर आज ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से सिर्फ 6 ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इसमें सबसे अधिक तेजी आज कोटक बैंक, ICICI बैंक और पावरग्रिड में रही। वहीं दूसरी तरफ आज HUL, टीसीएस और एमएंडएम में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

se

474 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसके 3908 शेयरों की आज ट्रेडिंग हुई जिसमें से 2063 में तेजी रही, 1748 में गिरावट और 97 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं 474 शेयरों ने 52 हफ्ते का हाई छू लिया और 9 शेयर 17 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गए। इसके अलावा 6 शेयर अपर सर्किट पर चले गए तो 1 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।