Stock Market Closing Bell: लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को मार्केट संभला था लेकिन आज फिर यह फिसल गया। आज की गिरावट में निवेशकों के 86 हजार करोड़ रुपये डूब गए। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुझानों और हैवीवेट स्टॉक HDFC Bank में भारी उतार-चढ़ाव के चलते आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी काफी वोलैटिलिटी रही। दिन भर ये ग्रीन और रेड जोन में झूलते रहे और कारोबार की समाप्ति पर रेड जोन में बंद हुए हैं।
