Share Market Close: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 23 फरवरी को लगातार पांचवे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां करीब 139 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 17,510 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट रियल्टी और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा पावर, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के शेयरों के इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.40 फीसदी टूट गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 30 हजार करोड़ रुपये डूब गए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 139.18 अंक या 0.23% गिरकर 59,605.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 43.05 अंक या 0.25% टूटकर 17,511.25 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के 30 हजार करोड़ डूबे
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.72 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), टाटा मोटर्स, (Tata Motors) टाटा स्टील (Tata Steel) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 0.87% से लेकर 1.35% की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक 3.18% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा लर्सन एंड टुब्रो (L&T), टाइटन (Titan), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर भी आज 0.98 फीसदी से लेकर 1.62 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,829 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,599 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,610 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,829 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 160 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।