शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 773 अंक लुढ़का; निवेशकों के एक दिन में 3.5 लाख करोड़ रुपये डूबे

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज एक्सपायरी के दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बजट से पहले बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुए। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों को आज तगड़ा घाटा हुआ और उनकी करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति एक दिन में डूब गई।

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 9:54 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 276.89 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार 25 जनवरी को एक्सपायरी के दिन भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) जहां 773.69 अंक या 1.27% टूटकर 60,205.06 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 226.35 अंक या 1.25% लुढ़ककर 17,891.95 के स्तर पर बंद हुआ। चौतरफा बिकवाली के बीच आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज तगड़ा घाटा हुआ और उनकी करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति एक दिन में डूब गई।

निवेशकों को 3.5 लाख करोड़ का भारी नुकसान

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार 25 जनवरी को घटकर 276.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 24 जनवरी को 280.39 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज 3.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी


सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 8 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 1.14 फीसदी तेजी देखने को मिली। इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा स्टील (Tata Steel), एनटीपीसी (NTPC) और सनफार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 0.38% से लेकर 0.88% की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: शेयर बाजार में इन 5 कारणों से आई भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक लुढ़का

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 22 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में सबसे अधिक 4.35% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी (HDFC) भी आज 1.87 फीसदी से लेकर 4.26 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,378 शेयर आज गिरावट के साथ हुए बंद

चौतरफा बिकवाली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,646 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,136 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,378 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 132 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।