Stock Market Crash: भारत और एशिया के बाद अब यूरोपीय शेयर बाजारों में भी आज 5 अगस्त को भारी गिरावट देखने को मिली। लगभग सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले। अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी आने की आशंका ने ग्लोबल लेवल पर निवेशकों में खलबली मचा दी है। खासतौर से टेक शेयरों में दुनिया भर में बिकवाली देखने को मिली है। फ्रैंकफर्ट का स्टॉक मार्केट खुलते ही 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। इसी तरह पेरिस में 2.6 प्रतिशत और लंदन में 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं, मिलान में चार प्रतिशत और मैड्रिड में 2.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
