Stock Market Crash: 22,800 का स्तर टूटा तो 22,000 का खुलेगा रास्ता, अनुज सिंघल से जानें फैंसी शेयरों में क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि जैसा कि उम्मीद थी, कल निफ्टी ने एक बार फिर 22,800 का स्तर बचा लिया। लेकिन हाल के ट्रेंड को देखकर भरोसा नहीं आ रहा है। हो सकता है, एक बार के लिए 23,200-23,300 तक रिकवरी आ जाए। लेकिन जहां भी रैली फेल होगी, वहां से वापस बड़ी बिकवाली का खतरा होगा। अगर 22,800 स्तर टूट गया तो 22,000 तक का रास्ता खुल जाएगा।

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में आज कोटक, ICICI बैंक का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन दोनों शेयरों में हाई पर मुनाफावसूली भी संभव है।

Stock Market Crash: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि जैसा कि उम्मीद थी, कल निफ्टी ने एक बार फिर 22,800 का स्तर बचा लिया। लेकिन हाल के ट्रेंड को देखकर भरोसा नहीं आ रहा है। हो सकता है, एक बार के लिए 23,200-23,300 तक रिकवरी आ जाए। लेकिन जहां भी रैली फेल होगी, वहां से वापस बड़ी बिकवाली का खतरा होगा। अगर 22,800 स्तर टूट गया तो 22,000 तक का रास्ता खुल जाएगा। कल मिडकैप और स्मॉलकैप में शानदार रिकवरी रही। कल DIIs ने बाजार को संभालने में काफी मेहनत की। FIIs ने फिर से कैश में करीब `5,000 Cr की बिकवाली की। लेकिन FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स में बिकवाली काफी कम थी। कल स्टॉक फ्यूचर्स में FIIs ने काफी खरीदारी की। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है, तो volatility के लिए तैयार रहिए।

22,800: क्यों है जरूरी?

अनुज सिंघल ने कहा कि 12 फरवरी को निफ्टी का निचला स्तर 22798 पर जबकि निफ्टी 23045 पर क्लोज हुआ। मसला ये है कि निफ्टी ने जनवरी के निचले स्तर को बचा लिया , लेकिन मिडकैप उस स्तर के बंद भाव से करीब 1000 अंक नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में कोई रैली नहीं टिक रही है। बाजार में distribution phase ऐसे ही चलता है। बीच-बीच में निफ्टी बाउंस देता है। निफ्टी के हर बाउंस पर लोगों को नई उम्मीद दिखती है और वहां से वापस निचले स्तर पर पहुंचने को 5-6 दिन लगते हैं । एक रैली ऐसी आएगी जो काउंटर ट्रेंड रैली नहीं होगी। लेकिन उस रैली का अनुमान लगाना असंभव है। इसलिए, ट्रेंड का सम्मान कीजिए और SL रखिए।


आज संकेत कैसे हैं?

हमारा CPI महंगाई का आंकड़ा अच्छा लेकिन US का खराब है

लेकिन US बाजार दिन के निचले स्तरों से रिकवर हुआ। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है। निफ्टी की आज की बेसिक रेंज 22,825-23,175 पर है । ब्रेंट क्रूड के दाम $75/बैरल के नीचे फिसला है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में क्या करें?

अनुज सिंघल ने कहा कि फैंसी शेयरों में हाई पर नहीं फंसने का सबक लें। Waare Energies का शेयर अपने शिखर से 42 फीसदी टूटा है। जबकि Premier Energies का शेयक 30 फीसदी, Swiggy 45%, Ola 59% और IRCON 52% टूटा है। कुछ अच्छे मिडकैप और स्मॉलकैप भी हैं, उनपर फोकस करें। घाटे वाली कंपनियों से कोसों दूर रहें। अच्छी, मुनाफे वाली कंपनियां भी अच्छे वैल्युएशन में मिलेंगी। Bear बाजार का काम है अच्छे शेयरों को भी तोड़ना।

निफ्टी पर रणनीति

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है। निफ्टी की आज की बेसिक रेंज 22,825-23,175 पर है। 22,800 के नीचे निफ्टी काफी कमजोर हो जाएगा। 23,175 के ऊपर 23,300-23,350 फिर टेस्ट हो सकता है। बिकवाली का बढ़िया जोन 23,150-23,250 पर है इसके लिए 23,350 का स्टॉपलॉस लगाए। खरीदारी का बढ़िया जोन 22,850-22,900 पर है इसकेलिए 22,750 का स्टॉपलॉस लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में आज कोटक, ICICI बैंक का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन दोनों शेयरों में हाई पर मुनाफावसूली भी संभव है। निफ्टी बैंक में अगला बड़ा रजिस्टेंस 49,800-50,000 पर है जबकि निफ्टी बैंक में अगला बड़ा सपोर्ट 48,500-48,800 पर है। रिटेल के लिए 1000-1500 अंकों की रेंज ट्रेड करना नामुमकिन है। आज के लिए निफ्टी बैंक में कोई ट्रेड नहीं है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।