Stock Market Crash: एक दिन में ₹13.4 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 2200 अंक गिरकर बंद, 543 शेयरों में लगा लोअर सर्किट

Share Market Today: ग्लोबल ट्रेड वार बढ़ने और अमेरिका में मंदी आने की आशंका के चलते आज 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार क्रैश कर गए। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलानों और उस पर चीन की जवावी कार्रवाई ने बाजार में हड़कंप ला दिया है। सेंसेक्स 2,226 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 22,200 के भी नीचे चला गया। इस गिरावट ने निवशेकों की संपत्ति एक दिन में करीब 13.5 लाख करोड़ रुपये कम हो गई

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 389.92 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: ग्लोबल ट्रेड वार बढ़ने और अमेरिका में मंदी आने की आशंका के चलते आज 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार क्रैश कर गए। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलानों और उस पर चीन की जवावी कार्रवाई ने बाजार में हड़कंप ला दिया है। सेंसेक्स 2,226 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 22,200 के भी नीचे चला गया। इस गिरावट ने निवशेकों की संपत्ति एक दिन में करीब 13.5 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी हाहाकार का आलम रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स ने 3.46 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स ने 4.16 फीसदी का गोता लगाया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट मेटल, रियल्टी, आईटी और कैपिटल गुड्स शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक या 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 73,137.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 742.85 अंक या 3.24 फीसदी टूटकर 22,161.60 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹13.42 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 अप्रैल को घटकर 389.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 4 अप्रैल को 403.34 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 13.42 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 13.42 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में बंद

गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए हैं। यह पिछले कई सालों में पहली बार हुआ है। सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में देखने को मिली, जो 7.73 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा मोटर्स (Tata Motors), कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) और इंफोसिस (Infosys) भी 3.75 फीसदी से लेकर 5.78 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex195

3,505 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,225 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 576 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,505 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 59 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 775 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex195f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में फिर लौटा 'ब्लैक मंडे': जानिए क्या है यह और निवेशकों को क्यों सता रहा 1987 जैसा खौफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।