Stock Market crash : क्रूड की उछाल बाजार पर भारी पड़ रही है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद निफ्टी करीब 600 अंक टूटकर 23800 के नीचे आ गया है। निफ्टी 17 अप्रैल 2025 के निचले स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स और बैंक निफ्टी भी करीब 2000 अंक से ज्यादा टूटे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप भी करीब 3 फीसदी फिसल गए हैं। इस बीच फीयर इंडेक्स INDIA VIX 20 फीसदी की उछाल के साथ 21 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड दामों में जोरदार उछाल से बाजार में हाहाकार जैसी स्थिति है।
