Stock Market Crash: शुरुआती कारोबार की उठा-पटक के बाद एकाएक घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने उल्टा रास्ता पकड़ा। इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी फिसलकर 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 23900 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने मोर्चा संभालने की कोशिश की लेकिन स्मॉलकैप में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक बढ़त आई तो दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार में करीब 1% की बढ़त के बाद स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बढ़त आधे फीसदी से कम रह गई।
सेक्टरवाइज निफ्टी आईटी ने काफी संभलने की कोशिश की लेकिन यह आधे फीसदी से अधिक की पूरी बढ़त गंवाते हुए फ्लैट बंद हुआ तो दूसरी तरफ पीएसयू बैंक ग्रीन से रेड हो गया और इसमें करीब आधे फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी आधे फीसदी से अधिक फिसल गए। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी शुरुआती कारोबार की हल्की गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में आ गए। निफ्टी रियल्टी में भी आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई।
दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 479.26 प्वाइंट्स यानी 0.63% की गिरावट के साथ 76,009.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 118.00 प्वाइंट्स यानी 0.49% की फिसलन के साथ 23,913.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 138.08 प्वाइंट्स उछलकर 76,627.04 के हाई तक पहुंचा था जिससे यह 717.36 प्वाइंट्स टूटकर 75,909.68 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 58.10 प्वाइंट्स चढ़कर 24,089.80 के हाई तक पहुंचा था जिससे यह 204.35 प्वाइंट्स गिरकर 23,885.45 पर आ गया।
Why Market Fall: ये है वजह
अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर सेंसेक्स और निफ्टी 25 मई को दो महीने के हाई पर पहुंचा। हालांकि होर्मुज के आस-पास अमेरिकी हमले से निवेशकों में फिर घबराहट लौटी तो मुनाफावसूली शुरू हो गई जिसने मार्केट पर दबाव बनाया। अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ समझौते में कुछ दिन लग सकते हैं।
निफ्टी 50 और निफ्टी 50 समेत एनएसई के 5 इंडेक्सेज के साथ-साथ आज स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की आज मंथली एक्सपायरी है जिसके चलते आज मार्केट में तेज उठा-पटक दिखी।
एनालिस्ट्स का कहना है कि 24,400 के पार जाने के लिए निफ्टी को ऊपर 24,100 के ऊपर बना रहना जरूरी है। बजाज ब्रोकिंग के मुताबिक 24,200 के ऊपर जाने पर एग्रेसिव शॉर्ट-कवरिंग और गाम-ड्रिवेन रैली के दम पर यह 24,300–24,400 जोन की तरफ बढ़ सकता है तो दूसरी तरफ 24,000 के नीचे आने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और यह 23,800 की तरफ बढ़ सकता है।
एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक अब 24000-24126 जोन पर नजर रहेगी। ऊपर की तरफ इसका ब्रेकआउट होने पर निफ्टी 24500 की तरफ बढ़ सकता है। वहीं नीचे की तरफ बात करें तो पिछले कारोबारी दिन 23,922 और 23,836 के बुलिश गैप में इसे तात्कालिक सपोर्ट मिलता दिख रहा है जिसके बाद सपोर्ट लेवल 23,719 के आस-पास है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।