शेयर बाजार में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट है। सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआत हरे निशान में की। सेंसेक्स ने 73,766.51 और निफ्टी ने 22,787.25 का हाई देखा। कुछ ही देर में सेंसेक्स इस हाई से 1279 अंक और पिछले क्लोजिंग प्राइस से 761.92 अंक तक फिसला और 72,487.47 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी दिन के हाई से 380 अंक और पिछली क्लोजिंग से 280.6 अंक तक गिरकर 22,407.05 के लो तक गया।
