Stock Market Fall: ईरान और अमेरिका के बीच शांति की उम्मीदों पर कच्चा तेल धड़ाम हुआ तो आज शुरुआती कारोबार में ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी उछल पड़े और डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ खुले। हालांकि फिर इजरायल के रक्षा मंत्री के बयान पर मुनाफावसूली का दबाव दिखा और इंट्रा-डे के हाई लेवल से सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी 24 हजार के पार जाने के बाद टूटकर 23850 के नीचे तक आ गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप ने दम बनाए रखा । निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में इंट्रा-डे में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त आई और दिन के आखिरी तक इनमें 1% से अधिक की बढ़त बनी रही।
