लगातार दूसरे दिन Sensex-Nifty लाल बंद, लेकिन स्मॉलकैप के दम पर ₹1.50 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes red: शुरुआती बढ़त गंवाते हुए इस महीने के आखिरी कारोबारी दिन और निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्स और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज 30 जून को मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा। सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए लेकिन स्मॉलकैप्स के दम पर निवेशकों की दौलत बढ़ी। चेक करें कि किस सेक्टर ने सबसे अधिक दबाव बनाया

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes red: लगातार दूसरे कारोबारी दिन शुरुआती बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Red: एक्सपायरीज की बाढ़ के बीच आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल बंद हुए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 24000 का लेवल तोड़ते हुए ऐसा टूटा कि 24850 के नीचे तक आ गया। हालांकि स्मॉलकैप्स ने मार्केट को ऐसा संभाला कि निवेशकों की दौलत में इजाफा हुआ। ब्रोडर लेवल पर थोड़ा अलग माहौल दिखा और मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रौनक दिखी। इसमें भी निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़ी कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 दूसरी तरफ 1% से अधिक के उछाल के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवाइज मार्केट पर आज आईटी शेयरों ने दबाव बनाया और सेंसेक्स के टॉप 3 लूजर आईटी स्टॉक्स ही रहे तो निफ्टी आईटी ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी दबाव दिखा और निफ्टी बैंक लाल बंद हुआ। हालांकि रियल्टी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी ऑटो आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में बंद हुआ। ओवरऑल इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 249.70 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 76,478.67 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 80.50 प्वाइंट्स यानी 0.34% की फिसलन के साथ 23,865.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 308.99 प्वाइंट्स चढ़कर 77,037.36 तक पहुंचा था जिससे यह 707.97 प्वाइंट्स फिसलकर 76,329.39 तक आ गया तो दूसरी तरफ निफ्टी 50 भी शुरुआती कारोबार में 89.30 प्वाइंट्स उछलकर 24,035.55 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा था और फिर रिवर्स होकर 206.35 प्वाइंट्स टूट गया और 23,829.20 तक आ गया।


₹1.50 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,72,74,146.70 करोड़ था। आज यानी 30 जून 2026 को यह बढ़कर ₹4,74,24,478.55 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹1,50,331.85 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 11 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 11 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज मारुति, टाइटन और बजाज फाइनेंस में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएलटेक में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 124

162 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4421 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2332 शेयर आज मजबूत हुए तो 1904 में गिरावट रही जबकि 185 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 91 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 091

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।