Sensex में 800 अंकों की गिरावट, 5 सेकंड में निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ साफ, इन सेक्टर्स से अधिक दबाव

Stock Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1-1% से अधिक टूट गए। चौतरफा हाहाकार के बीच ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक घट गई। चेक करें कि किस सेक्टर से मार्केट पर अधिक दबाव है और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 15 मई को सेंसेक्स (Sensex) 75237.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23643.50 पर बंद हुआ था। आज इसकी कमजोर शुरुआत हुई।

Stock Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने और एक बार फिर ब्रेंट क्रूड के प्रति बैरल $110 के पार जाने पर दुनिया भर के बाजारों में हाहाकार मच गया। भारतीय मार्केट में बात करें तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 फिसल गए। मिडकैप और स्मॉलकैप्स पर भी दबाव है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप्स 100 में 1-1% से अधिक की गिरावट है। सेक्टरवाइज बात करें तो हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल है और ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स तो 1-1% से अधिक टूट गए।

बिकवाली के इस माहौल में ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:20 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 803.53 प्वाइंट्स यानी 1.07% की गिरावट के साथ 74,434.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 247.15 प्वाइंट्स यानी 1.05% की फिसलन के साथ 23,396.35 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹4.46 लाख करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,02,414.097 करोड़ था। आज यानी 18 मई 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,55,55,510.86 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,46,903.237 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से सिर्फ 3 स्टॉक्स- इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस ही फिलहाल ग्रीन हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड, टाटा स्टील और टाइटन में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 18

42 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3075 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 780 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 2107 में गिरावट का रुझान है और 188 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 42 शेयर एक साल के हाई और 33 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 61 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 95 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 18

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर, खास वजहों से तेज हलचल की गुंजाइश

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।