Stocks to Watch: Ola Electric, Coal India, SAIL और Tata Steel समेत ये स्टॉक्स; खास वजहों से तेज हलचल की गुंजाइश
Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric), कोल इंडिया (Coal India), सेल (SAIL) और टाटा स्टील (Tata Steel) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले 15 मई को सेंसेक्स (Sensex) 75237.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23643.50 पर बंद हुआ था।
tocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 15 मई को सेंसेक्स (Sensex) 75237.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23643.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स
एस्ट्रल
डोम्स इंडस्ट्रीज
गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स
जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया
इंद्रप्रस्थ गैस
जेएसडब्ल्यू सीमेंटॉ
पुर्वांकर
सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस
बाजार स्टाइल रिटेल
त्रिवेनी टर्बाइन
जाइडस वेलनेस
इन कंपनियों के नतीजे पेश
Tata Steel Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा स्टील का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 146.9% बढ़कर ₹2,965 करोड़ और रेवेन्यू 12.5% उछलकर ₹63,270.1 करोड़ पर पहुंच गया।
ITC Hotels Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईटीसी होटल्स का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 23% बढ़कर ₹315.9 करोड़ और रेवेन्यू 18.2% उछलकर ₹1,253.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Power Grid Corporation of India Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पावरग्रिड का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 9.7% बढ़कर ₹4,546.3 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान इसका रेवेन्यू 5% फिसलकर ₹11,665.6 करोड़ पर आ गया।
Steel Authority of India (SAIL) Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सेल का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 46.6% बढ़कर ₹1,835.5 करोड़ और रेवेन्यू 5.1% उछलकर ₹30,813.5 करोड़ पर पहुंच गया।
Godfrey Phillips Q4 (Consolidated YoY)
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गॉडफ्रे फिलिप्स का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 86.7% बढ़कर ₹521.4 करोड़ और रेवेन्यू 13.6% उछलकर ₹1,787.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें
Coal India
डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने कोल इंडिया की सब्सिडरी को महानदी कोलफील्ड्स के लिस्टिंग की मंजूरी दे दी है यानी अब इसका आईपीओ आएगा।
Garware Hi-Tech Films
अभिषेक अग्रवाल ने नए मौकों की तलाश में 15 मई से गरवारे हाई-टेक फिल्म्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है।
RBL Bank
आरबीएल बैंक को एमिरेट्स एनबीडी बैंक के प्रस्तावित रणनीतिक निवेश के लिए नियामकीय मंजूरी मिल गई है। एमिरेट्स एनबीडी बैंक को वित्त मंत्रालय से आरबीएल बैंक में 49% से अधिक और अधिकतम 74% हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए मंजूरी मिल गई है।
Adani Ports and Special Economic Zone
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन की सहायक कंपनी अदाणी हार्बर इंटरनेशनल एफजेडसीओ (टीएएचआईडी) ने लॉजिस्टिका वाई सर्विसेस मैरिटिमोस एसए और सिम्पो एसए से मेरिडियन ट्रांसपोर्टेस मैरिटिमोस एसए में 51% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है।
HFCL
एचएफसीएल ने अपनी विदेशी सहायक कंपनी के जरिए ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई के लिए करीब $1.11 करोड़ (₹106.19 करोड़) का निर्यात ऑर्डर मिला है।
Aurobindo Pharma
ऑरोबिंदो फार्मा की सहायक कंपनी क्यूराटेक बायोलॉजिक्स को दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने बेवकोल्वा के लिए फॉर्म सीटी-23 के तहत बिक्री की मंजूरी दे दी है। बेवकोल्वा एक बेवाकिज़ुमैब बायोसिमिलर है जिसका इस्तेमाल कोलन या रेक्टम के मेटास्टैटिक कार्सिनोमा के इलाज में होता है।
Emcure Pharmaceuticals
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने एमक्योर फार्मा की अहमदाबाद के साणंद में स्थित इसकी फॉर्म्यूलेशंस फैसिलिटी में cGMP (करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) की जांच की। जांच के बाद सात ऑब्जर्वेशंस के साथ फॉर्म 483 जारी हुआ।
Onesource Specialty Pharma
वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा को कर्नाटक औद्योगिक नीति के तहत यूनिट-II विस्तार प्रोजेक्ट के लिए कर्नाटक सरकार से मंजूरी मिल गई है।
Aditya Birla Capital
आदित्य बिड़ला कैपिटल की 20 मई को होने वाली बोर्ड की बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
बल्क डील्स
Sakar Healthcare
स्टेलर वेल्थ पार्टनर्स इंडिया फंड I एलपी ने सकार हेल्थकेयर में 0.87% हिस्सेदारी के बराबर 1.95 लाख शेयर ₹12.95 करोड़ में प्रति शेयर ₹664.58 के भाव से खरीदे।
Nazara Technologies
जीरोधा ब्रोकिंग ने नजारा टेक्नोलॉजीज में 0.94% हिस्सेदारी के बराबर 35 लाख शेयर ₹93.04 करोड़ में प्रति शेयर ₹265.85 के भाव से खरीदे। वहीं दूसरी तरफ प्रमोटर एंटिटीज ने शेयर बेचे। मिटर इन्फोटेक (Mitter Infotech) LLP ने 5.19% हिस्सेदारी के बराबर 1.92 करोड़ शेयर ₹511.95 करोड़ में और एक्साना एस्टेट्स LLP ने 3.98% हिस्सेदारी के बराबर 1.47 करोड़ शेयर ₹392.9 करोड़ में खरीदे। दोनों सौदों का प्रति शेयर ₹266 के भाव पर शेयर बिके।
Pidilite Industries
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने Balvant K Parekh Foundation से पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में 0.019% हिस्सेदारी के बराबर 2 लाख शेयर ₹1,460 के भाव पर खरीदे।
एक्स-डेट
आज ऑनवार्ड टेक्नोलॉजीज के बायबैक की एक्स-डेट है।
F&O Ban
कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया और SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।