Get App

Stock Market Crash: Sensex में 500 अंकों की गिरावट, ₹1 लाख करोड़ साफ, Nifty आया 23250 के नीचे

Stock Market Crash: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की कमजोर शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत करीब ₹1 लाख करोड़ घट गई। जानिए मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव कौन से सेक्टर्स डाल रहे हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 9:25 AM
Stock Market Crash: Sensex में 500 अंकों की गिरावट, ₹1 लाख करोड़ साफ, Nifty आया 23250 के नीचे
एक कारोबारी दिन पहले 03 जून को सेंसेक्स (Sensex) 303.67 प्वाइंट्स यानी 0.41% की फिसलन के साथ 74,346.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 77.95 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ था।आज फिर इसकी कमजोर शुरुआत हुई।

Stock Market Crash: दुनिया के अधिकतर बाजारों से बिकवाली के दबावों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज कमजोर शुरुआत हुई। अमेरिका और ईरान के बीच सुलह को लेकर फैली अनिश्चितता ने घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 को तोड़ दिया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग फ्लैट हैं। सेक्टरवाइज बात करें तो फिलहाल सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम उतार-चढ़ाव है। पीएसयू बैंक मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे तो दूसरी तरफ आईटी और रियल्टी सेक्टर दबाव बना रहे हैं और इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

ओवरऑल इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹1 लाख करोड़ गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही करीब ₹1 लाख करोड़ घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:16 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 256.70 प्वाइंट्स यानी 0.35% की फिसलन के साथ 74,089 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 74.55 प्वाइंट्स यानी 0.32% की गिरावट के साथ 23,331.05 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 538.87 प्वाइंट्स गिरकर 73,807.3 और निफ्टी 158.30 प्वाइंट्स फिसलकर 23,247.30 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में करीब ₹1 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 03 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,43,440.936 करोड़ था। आज यानी 04 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,59,44,123.45 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹99,317.486 करोड़ की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें