Get App

Stock Market Crash: Sensex डे हाई से आया 1100 प्वाइंट्स नीचे, 5 वजहों से मार्केट पर दबाव, दो सेक्टर में हाहाकार

Share Market Crash: एक कारोबारी दिन पहले बिकवाली की आंधी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बुरी तरह टूट गए थे। हालांकि आज शुरुआती कारोबार में ये संभल गए लेकिन कुछ सेक्टर्स में मचे हाहाकार पर यह फिर नीचे आ गया। जानिए मार्केट में आज के गिरावट की चार मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:06 PM
Stock Market Crash: Sensex डे हाई से आया 1100 प्वाइंट्स नीचे, 5 वजहों से मार्केट पर दबाव, दो सेक्टर में हाहाकार
एक कारोबारी दिन पहले 29 मई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 74775.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23547.75 पर बंद हुआ था। ये करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुए थे लेकिन आज इनकी बढ़त के साथ शुरुआत हुई लेकिन फिर ये फिसलकर रेड जोन में आ गए।

Stock Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन और जून सीरीज में निफ्टी की पहली वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। शुरुआती कारोबार में तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक कारोबारी दिन पहले की करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट से उबरते हुए करीब आधे फीसदी उछल पड़े। सेंसेक्स 550 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23700 के पार चला गया। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 1100 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी गिरकर 23400 के नीचे आ गया।

दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 508.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की गिरावट के साथ 74,267.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 165.15 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 592.19 प्वाइंट्स उछलकर 75,367.93 और निफ्टी 185.95 प्वाइंट्स बढ़कर 23,733.70 तक पहुंच गया था। ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 1164.25 प्वाइंट्स फिसलकर 74,203.68 और निफ्टी 50 भी 375.75 प्वाइंट्स गिरकर 23,357.95 तक आ गया था। ब्रोडर लेवल पर आज मार्केट में दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 तो 1.45% की गिरावट के साथ बंद हुआ तो शुरुआती बढ़त गंवाते हुए निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

Stock Market Crash: ये है वजह

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती वार एक्टिविटीज

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार तनातनी ने दुनिया भर में कोहराम मचा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तरफ इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एंट्री कर कुछ हिस्सों पर कब्जा किया तो दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान के रडार-ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर निशाना बनाया और ईरान ने भी जवाबी हमले में एयरबेस को निशाना बनाया। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें