Stock Market Crash: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि एक बात हमेशा याद रखिए, मार्केट के ट्रेंड का सम्मान कीजिए। परसों निफ्टी ने बता दिया था कि वो बड़ी गिरावट के लिए तैयार है। आप जो मर्जी स्ट्रैटजी बनाइए, आखिर में वो कीजिए जो मार्केट कहता है। अगर आप अपने नजरिए से अड़े रहेंगे तो बाजार आपको रुलाएगा। बाजार में पैसा शॉर्ट कर के भी बन सकता है। FIIs ने शॉर्ट में 3 महीनों में जबरदस्त पैसा बनाया है। कल भी खुलते ही बेचने की रणनीति में शानदार पैसा बनाया। पोर्टफोलियोज में जबरदस्त गिरावट है लेकिन मिडकैप में बॉटम बनने का कोई संकेत नहीं। चुनिंदा लार्जकैप और मेगाकैप में खरीदारी के मौके हैं।
निफ्टी: क्या 22,800 बचेगा?
अनुज सिंघल ने कहा कि अब यहां 22,800 सबसे अहम लेवल है। 22,800 से ही पिछली बार 1000 अंकों की रैली हुई थी। अगर 22,800 टूटा तो 21,800-22,000 का रास्ता खुलेगा। चुनाव के बाद रैली 21,800-22,000 से ही शुरू हुई थी। लेकिन दिक्कत निफ्टी की नहीं है। निफ्टी 22,800 पर या 21,800 पर या 20,800 कहीं तो रुकेगा। आपके पोर्टफोलियो में कई ऐसे शेयर हैं जो गिरने से नहीं रुकेंगे। कई शेयर अपने शिखर से 40-70% गिर चुके हैं। ऐसे कई शेयर हैं जो अपना पुराना हाई कभी नहीं छुएंगे। काफी फैंसी IPO अब अपने निचले स्तर पर आ चुके हैं। अब कोई IPO को क्यों फिर नहीं देख रहा है? बुल मार्केट में हर IPO पर खरीदारी की राय थी, अब कहां गए वो शेयर?
बाजार: आखिर दिक्कत क्या है?
अनुज सिंघल ने कहा कि यही तो समस्या है, किसी को नहीं पता दिक्कत क्या है? हम जो भी कारण गिनाएंगो वो लक्षण हैं। रोग क्या है शायद किसी को पता नहीं है। डॉलर-रुपया, FIIs की बिकवाली, सेंटिमेंट ये सब लक्षण हैं। कुछ हद तक आप कह सकते हैं कि अर्निंग सबसे बड़ा कारण है। बजट के बाद उम्मीद थी कि बाजार चलेगा।बजट, RBI पॉलिसी, दिल्ली चुनाव सब पॉजिटिव, लेकिन बाजार तब भी फिसला। जब अच्छी खबर पर बाजार ना चले तो वो टिपिकल बेयर मार्केट है। बेयर को कुछ फर्क नहीं पड़ता कि उसके सामने कौन खड़ा है।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 22,950-23,000 (कल का निचला स्तर) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 22,780-22,850 (हाल का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 23,150-23,250 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,300-23,400 पर है। वही रणनीति जब भी रैली फेल हो, दिन के शिखर के स्टॉपलॉस के साथ बेचें।
बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 49,000 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 48,000-48,200 पर है। अगर FIIs इसी तरह बेचते रहे तो बैंक निफ्टी भी गिरेगा। अच्छे बजट और पॉजिटिव RBI पॉलिसी के बावजूद बैंक निफ्टी फिसला। वही रणनीति अपनाए, जब भी रैली फेल हो, दिन के शिखर के स्टॉपलॉस के साथ बेचें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।